{"_id":"598caad34f1c1bb6338b4614","slug":"61502390995-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला के उपर से उड़ा यूपी सरकार का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के उपर से उड़ा यूपी सरकार का हेलीकॉप्टर
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड...
विवादित परिसर के ऊपर से उड़ा सरकार का हेलीकॉप्टर
आर्मी, केंद्रीय व राज्य की खुफिया एजेंसियों की घंटों पड़ताल के बाद सामने आया सच
क्रासर
एसएसपी बोले, खराब मौसम की वजह से राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर का रास्ता बदला
कहा, नो फ्लाईजोन नहीं है विवादित परिसर, सुरक्षा को लेकर रहता है अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। अयोध्या के राम जन्मभूमि विवादित परिसर की सुरक्षा में गुरुवार की सुबह बड़ी सेंध लग गई। एक हेलीकॉप्टर नो फ्लाइंग जोन एरिया में परिसर के बेहद करीब से होकर गुजरा। जैसे ही हेलीकॉप्टर के उड़ने की आवाज परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों व एजेंसियों तक पहुंची, सभी अलर्ट हो गए। आर्मी इंटेलिजेंस समेत केंद्रीय व राज्य की खुफिया एजेंसियों की घंटों पड़ताल के बाद सामने आया कि हेलीकॉप्टर यूपी सरकार का था, जो मौसम खराब होने से रास्ता भटककर रामलला के मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर के बेहद करीब से उड़ा। इसी के साथ नो फ्लाईजोन को लेकर भी प्रशासन ने सफाई दी है।
बता दें कि विवादित परिसर की सुरक्षा अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) के सुपरविजन में होती है। हर तिमाही इसकी यहां पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल समेत केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी बैठक कर रणनीति बनाते हैं। इसमें नो फ्लाई जोन के प्रस्ताव का हर बार जिक्र होता है। कई बार दावे तक हुए हैं। इसके बाद भी विवादित परिसर के ऊपर से अमावां मंदिर के पास जो मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर के ठीक सामने का हिस्सा है, उसके ऊपर से सुबह करीब 8:40 बजे हेलीकॉप्टर उड़ा। लेकिन इस हेलीकॉप्टर के गुजरने के घंटों बाद भी यह पता नहीं लग पाया कि आखिरकार था किसका। कहां से आया और कहां गया। बता दें कि पूर्व में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के बाबत रामजन्मभूमि परिसर के आसपास को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के दावे किए जाते रहे हैं। बावजूद इसके एक अज्ञात हेलीकॉप्टर गुजरा। तैनात सुरक्षाकर्मी बताते हैं कि हेलीकॉप्टर को परिसर के पास आते देख वे मुस्तैद हो गए थे। संगीने तानने लगे थे, लेकिन हेलीकॉप्टर देखते ही देखते उड़ गया और लौट कर नहीं आया। हेलीकॉप्टर पश्चिम दिशा से होते हुए परिसर के ऊपर से पूर्व की दिशा में सरयू की ओर चला गया। आर्मी के सूत्रों का कहना था कि लखनऊ व दिल्ली के सेना अफसरों से बातचीत की गई तो सेना के किसी विंग का हेलीकॉप्टर न होने की बात सामने आई। हालांकि सेना के सूत्रों ने यह भी कहा कि अयोध्या नो फ्लाई जोन घोषित नहीं है। हेलीकॉप्टर मामले में एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब की। कहा कि जांच में स्थिति साफ हो गई है। सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
कोट..
मौसम खराब होने से राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर को विवादित परिसर के पास से उड़ना पड़ा है। हेलीकॉप्टर कहां से उड़ा, कहां तक गया, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी सकती। विवादित परिसर अभी अधिकृत रूप से नो फ्लाई जोन घोषित नहीं है। सुरक्षा बैठकों में जरूर इसकी बात उठती है और सुरक्षा व सतर्कता में कोई चूक न हो इसलिए इसे नो फ्लाई जोन जैसी बातें कही जाती हैं।
विज्ञापन
-सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी