फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   देश नहीं, पहले अपनी पार्टी बचाएं अखिलेश- पाठक

देश नहीं, पहले अपनी पार्टी बचाएं अखिलेश- पाठक

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
देश नहीं, पहले अपनी पार्टी बचाएं अखिलेश- पाठक
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने सपा पर साधा निशाना
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि, सपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल अब बजाया है जबकि बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने के बाद से ही मिशन पर लगी है। जनसंपर्क व जनसंवाद से ही वर्ष 2019 में बीजेपी एक बार फिर जीत हासिल करेगी।

विजय बहादुर पाठक गुरुवार को रुदौली डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, एक दिन पूर्व फैजाबाद में रैली करने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देश बचाने चले हैं, वह पहले अपनी पार्टी तो बचाएं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, सपा सरकार में गुंडाराज था। पीड़ितों की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती थी। अब बीजेपी सरकार में एसएसपी दफ्तर में ही रिपोर्ट दर्ज कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि, 40 फीसदी फर्जी लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा था जबकि वास्तविक पात्र टकटकी लगाए थे। गोद लिए सांसद आदर्श गांवों की सूरत जस की तस होने के सवाल पर विजय बहादुर पाठक बोले कि, जब सांसदों ने गांवों को गोद लिया तब सरकार सपा की थी।

इसके चलते विकास कार्यों में अड़ंगा लग रहा था। अब जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, विकास कार्यों में तेजी आई है। इस दौरान रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि, सपा सरकार में महिलाएं व लड़कियां मार दी जाती थीं।


उनकी लाश कई दिन बाद नहर, नालों या झाड़ियों में जब मिलती भी थी तो पुलिस केस दबा देती थी। उन्होंने कहा कि, रुदौली सर्किल में ही ऐसी दर्जन भर से अधिक वारदातें सपा सरकार में हुई थीं। जिनका पुलिस ने खुलासा तक नहीं किया। विधायक ने कहा कि, अब पुलिस हर मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed