फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   6 policeman terminate

6 सिपाहियों की सेवा समाप्त, तीन दरोगाओं की संस्तुति

Wed, 10 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
6 policeman terminate
अयोध्या। भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, कर्तव्यों में लापरवाही, गैरहाजिर रहने वाले 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के नौ पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने इसमें शामिल छह पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्त करते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। जबकि दो उपनिरीक्षक व एक सहायक उपनिरीक्षक की सेवाएं समाप्त करने के लिए आईजी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा जिले में नियुक्त 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके व भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, कर्तव्यों में लापरवाही व गैरहाजिर रहने वाले पुलिस कर्मियों की सूची बनवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सत्यापन कराने पर 9 पुलिसकर्मियों का सेवा अभिलेख खराब पाया गया। इसके बाद एसएसपी ने 3 मुख्य आरक्षी व 3 आरक्षियों की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है।

इसके साथ ही दो उपनिरीक्षक व एक सहायक उपनिरीक्षक की सेवाएं समाप्त करने के लिए आईजी अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्त की संस्तुति के लिए पत्र लिखा गया है।
एसएसपी ने बताया कि नियमानुसार इन्हें रिटायरमेंट की सारी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही तीन महीने का अग्रिम वेतन दिया जाएगा। पेंशन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed