फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं

आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं

Thu, 02 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं
मतदान के लिए दिलाई शपथ, निकाली रैली
विज्ञापन

अयोध्या। डीआरएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनमानस को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को रीडगंज गुलाबबाड़ी के निकट से जिला खाद्य विपणन अधिकारी सीपी पांडेय व विद्यालय के प्रबंधक बद्री नाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली चौक से होते हुए मुख्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए रिकाबगंज चौराहे से होते हुए जिला अस्पताल पर पहुंची। रैली का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों में ‘वोट न डालने का बहाना बनाने वालों को समझा-बुझाकर पोलिंग बूथ पर ले जाकर वोट डलवाना और मतदान दिवस को छुट्टी का दिन मानकर ताश खेल रहे लोगों को देश के जिम्मेदार नागरिक बताकर उनसे मतदान करवाया आदि की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में बच्चों ने मतदान प्रेरणा हेतु... आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं, ...कोई नहीं मजबूरी है, वोट देना जरूरी है, ...कोई नहीं है मन में खोट, चलो-चलो देने वोट. ...जो अच्छे से काम करे, उसको ही मतदान करे जैसे नारों से प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय के तुषार तिवारी, दिलीप तिवारी, शुभम पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमरदीप पांडेय, आमोद शंकर पांडेय, अवधेश शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

वहीं, जनता अवध इंटर कॉलेज गोलाघाट अयोध्या में गुरुवार को प्रधानाचार्य वीर विक्रमादित्य सिंह ने शिक्षक व कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान मौजूद स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता व अन्य परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सारे काम छोड़ दो, पहले जाकर वोट दो, मतदान करना हमारा कर्तव्य है, मतदान करने जाएंगे पड़ोसी को साथ लेकर जाएंगे जैसे नारों से प्रेरित किया।


मतदान जागरूकता को निकाली रैली
अयोध्या। मतदान के प्रति जागरूकता के लिए बीडीओ अमानीगंज सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने दिव्यांगों के साथ बैठक की। इसके साथ ही रैली निकाली गई। शत-प्रतशित मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ब्लाक परिसर के साथ ही गद्दोपुर और डीली सरैया में उन्होंने बैठक की। बैठक में दिव्यांगजनों से बूथ पर पहुंचकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ अशोक द्विवेदी एडवोकेट के साथ अन्य दिव्यांग जन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed