{"_id":"5bafbe3f867a557f6c0694aa","slug":"51538244159-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक की मनाई वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक की मनाई वर्षगांठ
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर 65वीं बटालियन एनसीसी की 10वीं कंपनी द्वारा शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ले. कर्नल रेशम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बीएन पांडेय, सैन्य विज्ञान विभाग साकेत महाविद्यालय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो. सीके मिश्र ने की।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ले. कर्नल रेशम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना बाहरी शत्रुओं से निपटने के साथ भारत की आंतरिक आपदाओं में आम आदमी की मदद करने के लिए खड़ी रहती है चाहे वह केरल की आपदा रही हो या अन्य। उन्होंने कैडेटों को बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस सेना ने किस प्रकार पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
डॉ. बीएन पांडेय ने कहा कि आतंकवाद से न केवल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा है अपितु संस्कृति पर भी खतरा बना हुआ है। प्रो. सीके मिश्र ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन ले. डॉ. शैलेंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कै. बीआर तिवारी, ले. उमाकांत भारती, सूबेदार मेजर स्वरूप सिंह, रिषिपाल सिंह, मुकेश कुमार, केदार सिंह, मुकेश सिंह, विनोद कुमार सहित कैडेटों में आवासीय परिसर, साकेत महाविद्यालय, टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएससी विद्यालय, महाराजा इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।