{"_id":"5b97f8ec867a557f60166572","slug":"51536686316-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुटकी देवी मंदिर पर आज लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुटकी देवी मंदिर पर आज लगेगा मेला
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुटकी देवी मंदिर पर आज लगेगा मेला
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के सामने स्थित चुटकी देवी मंदिर में हरितालिका तीज पर परंपरागत रूप से मेले का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल माता की भव्य झांकी सजाई जाएगी और जागरण का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के संयोजक वीरेश श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार 88 वर्ष से हरितालिका तीज पर्व पर चुटकी देवी मंदिर में मां की भव्य झांकी सजाकर सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बताया कि हरितालिका तीज पर्व पर सुबह चुटकी देवी माता का विधिवत पूजन किया जाएगा। सायंकाल विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से मां की भव्य फूलबंगला झांकी सजाई जाएगी। शाम पांच बजे से भक्त मां की झांकी का दर्शन कर सकेंगे। रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया है।