फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर से तेज हुई कटान

सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर से तेज हुई कटान

Tue, 17 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर से तेज हुई कटान
सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर से तेज हुई कटान
विज्ञापन

फैजाबाद। सरयू नदी में बढ़ते-घटते जलस्तर से कछारी इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बाढ़ चौकियां व प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गई हैं। सोमवार रात्रि से घट रहा सरयू का जलस्तर मंगलवार शाम को 92.930 मीटर तक पहुंच गया है। जल स्तर 20 सेमी. घटा है। सुबह आठ बजे के बाद एक बार फिर से सरयू ठहर गयी है।

पांच दिनों पूर्व गिरजा व शारदा बैराज से छोड़े गए दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी के कारण सरयू अपने उफान पर आ गई थी। सोमवार को सरयू का जलस्तर लाल निशान के मात्र 30 सेमी. नीचे रह गय था। शाम के समय ही सरयू का जलस्तर ठहर गया था। देर रात्रि के बाद जलस्तर घटने का क्रम शुरू हुआ। रात्रि से लेकर सुबह आठ बजे तक सरयू का जलस्तर 20 सेमी. नीचे चला गया। सुबह आठ बजे के बाद एक फिर से सरयू ठहर गयी। केंद्रीय जल आयोग के जेई संजय कुशवाहा के अनुसार सरयू 92.230 मीटर पर ठहरी हुई है। दूसरी ओर नदी के बढ़ते-घटते क्रम से सरयू में कछारी इलाकों में कटान का खतरा गहराया गया है। कछारवासी सरयू के बढ़ते घटते से दहशत में हैं। वह ऊंचे स्थान की शरण में जाने की तैयारी में जुटे हैं। साथ ही बाढ़ खंड की सभी चौकियों में कर्मी तैनात कर दिए गए है। बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता बताते हैं कि अभी तटबंधों तक पानी नहीं पहुंचा है लेकिन सरयू के घटने की सूचना पर रौनाही व एबी तटबंध पर विभागीय अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed