{"_id":"5b48f3b64f1c1b466d8b474d","slug":"51531507638-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मंदिरों से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मंदिरों से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आज मंदिरों से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
अयोध्या। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को लेकर रामनगरी में भी उल्लास का माहौल है। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। रामनगरी अयोध्या के विभिन्न मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाती है। मुख्य आयोजन अधिग्रहीत परिसर के समीप स्थित जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथयात्रा के साथ शनिवार को शुरू होगा। दशरथ महल बड़ास्थान, मणिरामदास की छावनी, राम कचहरी धाम समेत रामनगरी के अन्य मंदिरों से जगन्नाथ भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य के निर्देशन में मंदिर से सांयकाल धनुषधारी भगवान के विग्रह स्वरूप की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। गन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास ने बताया कि जगन्नाथपुरी में भगवान के अपने महल से निकलकर नगर दर्शन की प्रक्रिया को ही रथयात्रा महोत्सव का नाम दिया गया है। इसी मान्यता में देश भर में अलग-अलग उत्सव मनाया जाता है। अयोध्या के मंदिरों में भी रथयात्राएं निकाली जाती हैं।