फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दरोगा के लिए दौड़े दो सौ, पास हुए 165 अभ्यर्थी

दरोगा के लिए दौड़े दो सौ, पास हुए 165 अभ्यर्थी

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दरोगा के लिए दौड़े दो सौ, पास हुए 165  अभ्यर्थी
दरोगा के लिए दौड़े 200, पास हुए 165 अभ्यर्थी
विज्ञापन

फैजाबाद। पुलिस लाइंस के मैदान पर चल रही उप निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में दो सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 165 अभ्यर्थी पास हुए जबकि 35 फेल घोषित किए गए। वहीं दूसरी व तीसरी पाली में कुल चार सौ अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, इनका परिणाम कल घोषित किया जाएगा।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में दो सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 165 अभ्यर्थियों ने तय समय में दौड़ पूरी की। बताया कि इस दौरान छह अभ्यर्थी बेसुध होकर गिर गए, जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया कि दूसरी व तीसरी पाली में कुल चार सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया, इसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 2016 में उप निरीक्षकों के पद पर हुई लिखित परीक्षा हुई थी, इसमें पास हुए 29 सौ महिला-पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 5 जुलाई तक आयोजित की गई है। इस दौरान पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के साथ सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, एसडीएम अवधेश बहादुर, आरआई हरेंद्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed