{"_id":"5b2d44234f1c1bf16e8b949a","slug":"51529693219-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या की कालोनी में भरा पानी, फैला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या की कालोनी में भरा पानी, फैला संक्रमण
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या की जलवानपुरा कॉलोनी में भरा पानी, फैला संक्रमण
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के रेलवे स्टेशन के स्थित जलवानपुरा में कई महीनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, अब यह समस्या नासूर बनती जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कई लोग संक्रामक रोग फैलने से बीमार हैं।
क्षीरसागर कुंड को पाटकर बनी यह कॉलोनी जलभराव से जूझ रही है। कुंड का पानी कॉलोनी में ही आकर जमा हो जाता है। जलवानपुरा कॉलोनी में सीवर लाइन एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह कॉलोनी टापू में तब्दील हो चुकी है। यहां वर्ष के 12 महीने जलभराव रहता है। आसपास का कूड़ा भी कुंड के पास ही डंप होता है। बारिश के बाद तो स्थिति और भी विकराल हो जाती है। घरों में गंदा पानी भर जाता है, मजबूरन छत पर शरण लेनी पड़ती है। स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश अग्रहरि बताते हैं कि आलम यह है कि घरों में लगे नल भी दूषित पानी दे रहे हैं। जलभराव के चलते टाइफाइड व शरीर में दाने जैसी समस्या से लोग अक्सर ग्रसित होते रहते हैं। उपेंद्र शर्मा, आशुतोष मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, नीरज आदि ने कहा कि जलभराव से जूझना तो हमारी नियति बन गई है। नाले के गंदे पानी में से होकर हम प्रतिदिन गुजरने को विवश हैं। इस समस्या को लेकर लोग स्थानीय विधायक व सांसद के पास भी गए लेकिन कुछ परिणाम नहीं आया। क्षेत्र के पार्षद नंदलाल गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही जलवानपुरा में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।
शीघ्र लगेगा आईपीएस प्लांट : महापौर
अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जलवानपुरा में जलभराव की समस्या से निजात के लिए योजना बनाई जा रही है। शीघ्र ही यहां आईपीएस प्लांट लगाया जाएगा। आईपीएस प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस प्लांट में अधिक क्षमता वाले पंप लगाए जाएंगे, जिसके बाद पंप के जरिए कुंड के पानी को एकत्र कर लिफ्ट के जरिए बाहर कर दिया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।