फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या का किया जाए सर्वांगीण विकास-लल्लू

अयोध्या का किया जाए सर्वांगीण विकास-लल्लू

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या का किया जाए सर्वांगीण विकास-लल्लू
अयोध्या-फैजाबाद का हो सर्वांगीण विकास : लल्लू
विज्ञापन

फैजाबाद। फैजाबाद-अयोध्या महायोजना मास्टर प्लान के तहत अयोध्या के सर्वांगीण विकास को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियोें के साथ अफसरों ने बैठक की। बैठक में किए गए सर्वे की रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया है कि प्रतिवर्ष अयोध्या आने वाले पर्यटक और तीर्थ यात्रियों की संख्या लगभग डेढ़ करोड़ है। यह प्रदेश में इलाहाबाद के बाद दूसरे स्थान पर है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यहां सभी धर्म के श्रद्धालु व पर्यटक धार्मिक भावना से आते हैं। इसलिए इसका सर्वांगीण विकास किया जाए। कहा कि शीघ्र रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ सूचना केंद्र बनेगा। अयोध्या की सीवर लाइनों को एसटीपी से जोड़ा जाए और किसी भी नाले व सीवर का पानी पवित्र सरयू नदी में न गिरे।सहादतगंज से लेकर नए व पुराने पुल तक ग्रीन बेल्ट विकसित करें जिस पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था हो।

सर्वे करने वाली टीम के सलाहकार आशीष श्रीवास्तव, टीम लीडर अंकुर मिश्र ने कहा कि अयोध्या लखनऊ से मात्र 130 किलोमीटर है। इसलिए वीक एंड पर बड़ी संख्या में लोग यहां आएं और यहां के पर्यटन स्थलों पर घूमें और ठहरें इसके लिए प्राइवेट सेक्टर को अयोध्या में अच्छे वेज होटल व रेस्टोरेंट खोलने के लिए आमंत्रित किया जाए। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि जमथरा से ब्रहम कुंड गुरुद्वारा मार्ग से अतिक्रमण हटाकर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित की जाए। परिक्रमा मार्ग व संपूर्ण क्षेत्र में अच्छे शौचालय बनवाएं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या-फैजाबाद क्षेत्र में साफ.-सफाई व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था तथा शहर के विभिन्न नालों को अच्छी तरह से ट्रैप किया जाए और शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट व पार्किंग की व्यवस्था की जाए। बैठक में डीएम डॉ. अनिल कुमार, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्त, विधायक बीकापुर शोभा सिंह, नगर आयुक्त आरएस गुप्त, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed