फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले में फिर गहराया एआरवी संकट, लोग परेशान

जिले में फिर गहराया एआरवी संकट, लोग परेशान

Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जिले में फिर गहराया एआरवी संकट, लोग परेशान
जिले में फिर गहराया एआरवी संकट, लोग परेशान
विज्ञापन

फैजाबाद। कुत्ता, बंदर काटने पर लगाई जाने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन का एक बार फिर जिले में संकट गहरा गया है। श्रीराम अस्पताल अयोध्या व मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में हफ्ते भर से स्टॉक शून्य है। अब जिला अस्पताल में भी यह वैक्सीन लगभग खत्म होने के कगार पर है। बार-बार अस्पतालों द्वारा अनुस्मारक भेजने के बावजूद भी एआरवी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे दूर-दराज से आने वाले सैकड़ों मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

श्रीराम अस्पताल में लंबे समय से एआरवी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबकि अयोध्या में बंदरों का प्रकोप अधिक होने से सर्वाधिक मरीज यहीं के होते हैं। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल में अंबेडकरनगर तक के मरीज एआरवी के लिए आते हैं और जिला अस्पताल में गोंडा, बस्ती व अन्य निकटवर्ती जिलों के लोगों की भीड़ रहती है। एक सप्ताह पूर्व ही मंडलीय अस्पताल में एआरवी का स्टॉक शून्य हो चुका है। अब जिला अस्पताल में भी यह वैक्सीन लगभग खत्म हो रही है। फलस्वरूप कुत्ते, बंदर आदि के काटने पर मरीज यह वैक्सीन लगवाने के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काट रहा है। सभी अस्पतालों से इसकी आपूर्ति के लिए मांग पत्र पूर्व में भेजा जा चुका है। साथ ही कई बार अनुस्मारक भी जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार इसकी आपूर्ति नहीं करा रहे हैैं। मंडलीय अस्पताल में मंगलवार को बच्चे को एआरवी लगवाने आए तारुन के रामकुमार, मधुपुर के सुरेश, पंडित का पुरवा के आशीष ने बताया कि इंजेक्शन लगवाने के लिए कल बुलाया गया था, लेकिन न कल इंजेक्शन लगा और ना ही आज लग रहा है। जिला अस्पताल में अयोध्या के महेश चौधरी ने बताया बच्चे को बंदर काटने पर श्रीराम अस्पताल गए थे, वहां से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया और अब यहां इंजेक्शन ना होने की बात कही जा रही है। मजबूरी में बाहर से इंजेक्शन लगवाना पड़ेगा। मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि बीते माह स्टॉक की कमी को देखते हुए इंडेंट भेजा गया था। इसके बाद अनुस्मारक भी भेजा गया है, लेकिन आपूर्ति नहीं हो सकी है। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि थोड़े इंजेक्शन बचे थे। जिससे आज किसी तरह काम चलाया गया। इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए इंडेंट भेजा गया है। प्राप्त होते ही मरीजों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed