{"_id":"5b085ddb4f1c1bac6e8b48c5","slug":"51527274971-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में होगी धर्मसंसद, गूंजेगा राममंदिर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में होगी धर्मसंसद, गूंजेगा राममंदिर का मुद्दा
Updated Sat, 26 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में होगी धर्म संसद, गूंजेगा राममंदिर का मुद्दा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या 25 व 26 जून को एक विशाल धर्म संसद का गवाह बनने जा रही है। इसमें राममंदिर का मुद्दा गूंजेगा साथ ही राष्ट्रहित से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा होगी। मौका होगा रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 80वें जन्मोत्सव का। धर्मसंसद में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश व विदेश के संत-धर्माचार्य शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को भी जन्मोत्सव का निमंत्रण भेजा गया है।
महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज का 80वां जन्मोत्सव 18 जून से 26 जून तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में 25 व 26 जून को अयोध्या में विशाल संत सम्मेलन (धर्म संसद) भी आयोजित किया गया है। मणिरामदास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि धर्म संसद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश व विदेश से संत-महंत एवं धर्माचार्य शामिल होंगे। धर्मसंसद में राममंदिर निर्माण को लेकर संत रूपरेखा तैयार करेंगे साथ ही साथ राष्ट्र की उन्नति, अखंडता सहित अन्य राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर भी मंथन होगा। कहा कि सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रहे यही संतों की भूमिका है। बताया कि जन्मोत्सव में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम उत्तर प्रदेश केशव मौर्या व दिनेश शर्मा, प्रवीण तोगड़िया सुब्रहमण्यम स्वामी सहित ज.गु.स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, ज.गु.हंसदेवाचार्य, स्वामी चिन्मयानंद, अखिलेश्वर दास रामायणी, सहित मध्यप्रदेश, अहमदाथबाद, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित नेपाल से भी संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।