फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्रामीण की सतर्कता से बचा रेल हादसा

ग्रामीण की सतर्कता से बचा रेल हादसा

Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की सतर्कता से बचा रेल हादसा
सोहावल। फैजाबाद जंक्शन से करीब 16 किमी पश्चिम स्थित सोहावल रेलवे स्टेशन से पूरब रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक ग्रामीण की तत्परता से रेल हादसा होने से बच गया। शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए गांव कोला के मजरे काली का पुरवा निवासी 42 वर्षीय रामसुंदर ने रेल पटरी टूटी देखी, तो जान जोखिम में डाल सामने से आ रही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के सामने अपना लाल गमछा लेकर खड़ा हो गया और ड्र्राइवर को ट्रेन रोकने का इशारा किया। ग्रामीण द्वारा खतरे का संकेत देने पर खतरा भांपकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और पटरी टूटी पाने पर इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली से चलकर फैजाबाद आ रही गाड़ी संख्या 4206 सोहावल से गुजरी। किलोमीटर 980 के पिलर न0 5 व 6 के बीच पटरी चटकी और टूटी देख वहां शौच करने आए ग्रामीण रामसुंदर ने अपना लाल गमछा लेकर पटरी के बीचोबीच खड़ा हो गया और चिल्लाकर ड्राइवर को ट्रेन रोकने का इशारा किया। खतरे का निशान देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका तो रामसुंदर ने उन्हें टूटी हुई रेल पटरी दिखाई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सोहावल व फैजाबाद रेलवे स्टेशन से कर्मी वहां पहुंचे और रेल पथ को ठीक किया। इसके बाद करीब 1 घंटे तक रुकने के बाद ट्रेन फैजाबाद के लिए रवाना हुई। वहीं ट्रेन यात्रियों ने ग्रामीण रामसुंदर का आभार जताकर उन्हें धन्यवाद दिया। स्टेशन मास्टर सोहावल राकेश कुमार ने बताया मौके पर दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस 1 घंटे लेट हुई और इसके पीछे आने वाली कैफियत एक्सप्रेस को भी सोहावल में आधे घंट तक रोका गया। सोहावल व फैजाबाद से आई टीम ने टूटी हुई पटरियों को ठीक किया इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। अब रेल यातायात सामान्य है।
विज्ञापन

रेल महकमे की खुली पोल
भगवान का शुक्र रहा कि एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए लाइनों के बीच अपना गमछा हिलाते हुये रोकने का प्रयास किया तो ट्रेन चालक ने भी ट्रेन रोक दी। इससे बड़ी रेल दुर्घटना होने से तो बच गई। वहीं, इससे एक बार फिर रेल महकमे की पोल खुल कर सामने आ गई, रात भर करीब दर्जन भर ट्रेनें इस टूटी पटरी पर गुजरती रहीं। जानकारी होने पर हर रेल यात्री भगवान को याद करता दिखाई पड़ा। ट्रेन चालक ने सूचना सोहावल स्टेशन मास्टर को दी तो लखनऊ तक रेलवे के फोन घनघनाने लगे। आननफानन फैजाबाद से लाइन दुरुस्त करने की टीम बुलाई गई और घंटा भर की पटरी मरम्मत के बाद रुकी ट्रेन फैजाबाद के लिये रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed