फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मतदान को लेकर सुरक्षा सख्त, पैरामिलेट्री तैनात

मतदान को लेकर सुरक्षा सख्त, पैरामिलेट्री तैनात

Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मतदान को लेकर सुरक्षा सख्त, पैरामिलेट्री तैनात
मतदान को लेकर सुरक्षा सख्त, पैरामिलेट्री तैनात
विज्ञापन

- एक कंपनी सीआरएफ, तीन कंपनी पीएसी समेत गैर जिलों से आई भारी फोर्स
- नगरों में मतदान को लेकर सुरक्षा घेरा कसा, सीमाओं पर बैरियर लगाकर जांच
- 6 सुपर जोन, 11 जोन, 21 सेक्टर में बंटा चुनाव क्षेत्र, 40 क्यूआरडी टीम तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। अराजक तत्वों से निपटने के लिए एक कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स भी तैनात की गई है। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और बाराबंकी व अंबेडकरनगर से 541 दरोगा, सिपाही और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से निगरानी के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। इसका जीआईसी में प्रदर्शन भी किया गया है।
चुनाव की पूर्व संध्या पर अयोध्या-फैजाबाद समेत रुदौली, बीकापुर, गोसाईगंज व भदरसा क्षेत्र में बाहरी व असामाजिक तत्वों की तलाश की जाती रही। जिले भर में 18 स्थानों पर बैरियर लगाकर हर आने जाने वालों पर निगाह रखी गई। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहर से मंगाई गई फोर्स ने अपनी आमद करा ली है, उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। नोडल अधिकारी व एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव में 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों के अलावा 11 डिप्टी एसपी, 3 एएसपी समेत 541 पुलिसकर्मी अन्य जनपदों से बुलाए गए हैं। इनमें 60 एसआई व 200 कांस्टेबल अंबेडकरनगर से व 200 सिपाही व 72 एसआई व 19 हेड कांस्टेबल बाराबंकी के शामिल हैं। इसके अलावा 3 कंपनी पीएसी व 1 कंपनी सीआरपीएफ भी तैनात की जाएगी। इसके अतिरिक्त 272 महिला सिपाही, 1100 होमगार्ड व 200 पीआरबी के जवान भी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार जिले के 5 निकायों के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए इसे 6 सुपर जोन, 11 जोन, 21 पुलिस सेक्टर व 40 क्यूआरडी में बांटा गया है। इसके अलावा थाने के एसएचओ के अलावा 18 थाना मोबाइल टीम भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी व वीडियो रिकार्डिंग से होगी निगरानी
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी व वीडियो रिकार्डिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। थाने के अलावा पुलिस की मोबाइल टीम पूरे क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी और हर स्थिति पर नजर रखेगी। बताया कि मतदान करने के लिए लोग अपने निजी साधनों का प्रयोग कर सकेंगे, किसी भी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को लाने या पहुंचाने के लिए साधन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मतदान से पूर्व जिले में 18 स्थानों पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है साथ ही शहर में गड़बड़ी फैलाने वालों व बाहरी लोगों की तलाश की जा रही है।


गोसाईगंज में अभय सिंह व खब्बू तिवारी आमने-सामने
गोसाईगंज में अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूर्व विधायक अभय सिंह और भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी आमने-सामने डटे हैं। दोनों को 48 घंटे पहले ही गोसाईगंज कस्बा छोड़ देने की जिला प्रशासन ने चेतावनी भी दी, इसके 12 घंटे बाद भी दोनों डटे हुए हैं। इस बीच मंगलवार को एक पक्ष की ओर से आरबीएन बूथ से सटी टीचर कॉलोनी में एक घर से शराब व पैसा बांटने की शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर जाकर भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। एसपी ग्रामीण संजय कुमार का कहना है सीओ सदर, एसओ महराजगंज को मौके पर भेजकर खब्बू तिवारी व अभय सिंह दोनों को कस्बा छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। दोनों लोग कस्बे के न निवासी हैं न ही वोटर। ऐसे में उनका वहां रुकना अवैधानिक है। पुलिस सख्ती से आचार संहिता का पालन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed