फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   छह हजार किसानों को बांटा ऋणमुक्त का प्रमाण पत्र

छह हजार किसानों को बांटा ऋणमुक्त का प्रमाण पत्र

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
छह हजार किसानों को बांटा ऋणमुक्त का प्रमाण पत्र
फैजाबाद। किसान कर्ज माफी के दूसरे चरण में शनिवार को तीन तहसीलों में कैंप लगाकर लगभग छह हजार किसानों को ऋणमुक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया। मालूम हो कि इस चरण में दस हजार किसानों का 52 करोड़ का कर्ज माफ हुआ है।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समेकित कार्य योजना के जरिये किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है। वह जीजीआईसी में आयोजित ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को राहत देने के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू की। कहा कि अयोध्या व उसके आस-पास के जनपदों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी में जो समस्या आ रही हैं हमारी सरकार व्यापारी बंधुओं से बात कर उनका निराकरण कर रही हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों के क्रियान्यवयन के लिए तेजी से प्रभावी कदम उठाए हैं।

सदर तहसील के दो हजार किसानों के कर्ज माफ किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त, एसडीएम सदर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि एसबी आलम, तहसीलदार सदर, जिला कृषि अधिकारी सहित किसान मौजूद थे।

सोहावल तहसील प्रांगण में दो हजार किसानों को कैंप लगाकर कर्ज माफी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह और बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

कार्यक्रम में सीडीओ, एसडीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह, तहसीलदार राजीव कुमार शुक्ल, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, गिरिजेश त्रिपाठी, हरिकरन सिंह, अम्बरीश पांडेय, वेद गुप्त, नंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

रुदौली ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद व विधायक राम चंद्र यादव ने 1888 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार ने महिलाओं बेरोजगारों के साथ विकास की योजनाओं को प्रमुखता दी है।


एसडीएम गिरेजश कुमार चौधरी ने कहा कि तहसील के विभिन्न बैकों से कर्ज लेने वाले 16693 किसानों को ऋण मोचन का लाभ मिला है। संचालन बीडीओ रुदौली नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में सीडीओ, सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडेय, जिला कृषि अधिकारी, प्रधान राम प्रेस यादव सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed