{"_id":"59ad8aef4f1c1b11278b5235","slug":"51504545519-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णु इंटर कालेज ने खड़भड़िया को हरा जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णु इंटर कालेज ने खड़भड़िया को हरा जीता खिताब
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो भारत के तहत हैरिंग्टनगंज में प्रतियोगिता
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में खेलो भारत के तहत हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के विष्णु विद्यालय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विष्णु विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम ने खड़भड़िया को पराजित कर ब्लॉक का खिताब जीता।
इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने फीता काट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि कबड्डी भारत का परंपरागत व लोकप्रिय खेल है, इससे अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए। इस कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विष्णु विद्यालय की टीम विजयी रही। विजेता टीम के कैप्टन शमशाद को वेस्ट रेडर पुरस्कार व उप विजेता टीम के कैप्टन अंकित मिश्रा को टेक्निकल प्वाइंट पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता का समापन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण करके किया।
विज्ञापन
इस मौके पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन बाबा, पवन तिवारी अवधेश शुक्ला जयप्रकाश सिंह, वृजेश पांडेय, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।