फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
सीएम व ऊर्जा मंत्री से चार सूत्री मांगों पर आदेश जारी करवाने की मांग
विज्ञापन

फैजाबाद। बिजली कर्मियों ने मांगों को लेकर बुधवार को मुख्य अभियंता वितरण मध्यांचल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सीएम और ऊर्जामंत्री से मांग की गई कि हस्तक्षेप कर आदेश जारी कराएं।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से आयोजित धरने में कर्मचारी नेता रघुवंश मिश्र ने कहा कि सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए, छठे वेतन आयोग के विसंगतियों को दूर करने के साथ ही सन 2000 बाद तैनात कर्मचारी को पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि ऊर्जा निगमों में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी को सीधे पावर कॉर्पोरेशन से वेतन भुगतान आदेश जारी किया जाए। कर्मचारी नेताओं ने वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मांगों पर पिछले 28 अगस्त को प्रबंधन एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच बनी सहमति के बाद कार्रवाई नहीं की गई। ठेकेदारी प्रथा से संविदा मजदूरों का हो रहे आर्थिक शोषण और रिश्वतखोरी का मुद्दा भी उठा।

धरने का संचालन कर्मचारी नेता मुनीर आब्दी ने किया। धरने को आलोक गुप्ता, भगवती द्विवेदी, पंकज सेठ, जयगोविन्द आदि ने संबोधित किया। मांग उठाई कि मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री तत्काल हस्तक्षेप कर चार सूत्रीय मांगों पर आदेश जारी करवाएं।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना
फैजाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को मांगों को लेकर मंडलीय धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जेडी को सौंपा। शिक्षा भवन पर धरने में मंडल के शिक्षक व पदाधिकारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

मांग उठाई कि 30 सितंबर 2000 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का 33 छ के अंतर्गत विनियमितीकरण, पदोन्नति, ज्येष्ठता, अवशेष, एनपीएस की नियमित कटौती, जमा व ब्याज, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व बाबू राज्य की समाप्ति आदि पूरी की जाए।


धरनास्थल पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ओमप्रकाश द्विवेदी, उप शिक्षा निदेशक सूरज नारायण मिश्र ने शिक्षक समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। धरने को उदयपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुरेशचंद्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed