फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बाढ़ से दर्जनभर गांव घिरे, घरों में घुस रहा पानी

बाढ़ से दर्जनभर गांव घिरे, घरों में घुस रहा पानी

Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से दर्जनभर गांव घिरे, घरों में घुस रहा पानी
उफनाई सरयू खतरे के निशान से 37 सेंमी. ऊपर, लोगों का पलायन जारी
विज्ञापन

फैजाबाद। अचानक तेजी से उफनाई सरयू अब कछारीय इलाकों में तबाही मचा रही है। रुदौली समेत पूराबाजार के दर्जनभर गांव पानी से घिर गए हैं, कई घरों में पानी घुस गया है। सदर व सोहावल तहसील क्षेत्र में भी बाढ़ कहर बरपा रही है। फसलें डूब गई हैं और आने-जाने रास्तों पर नाव चल रही है।

लोगों का पलायन जारी है। हालांकि जिला प्रशासन नाव तक उपलब्ध नहीं करा रहा है। पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर बढ़कर नदी का जलस्तर दोपहर से स्थिर है। बाढ़ खंड के अनुसार, बैराजों से पानी छोड़ने में आई कमी से जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। मगर बारिश हुई तो हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे तक सरयू का जल स्तर 92.98 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 25 सेमी ज्यादा था। लेकिन रात से लेकर सोमवार दोपहर एक बजे तक जलस्तर बढ़कर 93.10 मीटर रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरयू लाल निशान से 37 सेंमी. ऊपर स्थिर है। शुजागंज प्रतिनिधि के अनुसार, घाघरा नदी के लगातार जलस्तर बढ़ने से रुदौली तहसील क्षेत्र के आठ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। स्थानीय प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है जिससे ग्रामीण में रोष है।

कैथी मांझा, मरौचा माझा, कैथी गाँव, सल्लाहपुर, अब्बूपुर, मुजेहना, सराय नासिर, महगू का पूरवा बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुजेहना गांव के रामतेज ने बताया कि मंगलवार तक सारे गांव में पानी भर जाएगा। अभी तक प्रशासन के कोई अधिकारी व कर्मचारी गांव नही पहुंचे है।

नाव तक नहीं उपलब्ध कराई गई है। अपनी व किराए के नाव से पलायन हो रहा है। सल्लाहपुर निवासी बाले ने कहा कि गाँव में नदी की धारा का पानी तेजी से घुस रहा है। गाँव के चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। आने जाने वाले सम्पर्क मार्ग भी बाधित हैं।

अब्बूपुर निवासी रामजीत सिंह ने बताया कि नदी का पानी जिस तरह बढ़ रहा है, उससे रात भर में पूरा गाँव भी घिर जाएगा। कैथी मांझा गांव के रामसागर ने बताया कि बाकी बचे सभी घरों में भी मंगलवार तक पानी भर जाएगा, लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई व्यवस्था नही कराई। यहाँ तक नाव की व्यवस्था भी नही हुई है।

परिवार ईश्वर के ही सहारे है। उधर, बाढ़ प्रभावित गाँव महगू का पुरवा के सम्पर्क मार्ग टूटने के कगार पर है। उधर, पूरा बाजार के बाढ़ पीड़ित गांव पिपरी संग्राम मरना माझा में बसे लोगों के बढ़ते सरयू के जल स्तर से चारों तरफ से पानी से गांव गिर गया है और इन गांवों के सभी मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है।

वहीं मूडा डीहा उडदाहवा गांव में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत देखने को मिल रही है। अयोध्या रामघाट क्षेत्र के तटीय इलाके में स्थित नेपाली बाबा का सीतारामनाम आश्रम सरयू की बाढ़ में समाहित हो चुका है। आश्रम का रास्ता भी पानी में डूब गया है।

विकासखंड मया के ग्राम सभा शेरवाघाट का मजरा हुसैनपुर में कटान तेज है। अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड वीके निरंजन ने बताया कि सरयू की कटान से हुसैनपुर भैरीपुर और उनियार प्रभावित हैं, यहां ठोकर लगाने के लिए कागजी प्रक्रिया आखिरी चरण में है। डीएम संतोष कुमार राय ने कहा कि सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य में कोई लापरवाही न बरतें।

मांझाकला में नाला उफ नाया, फसलें डूबीं
सोहावल । उफनाई सरयू के किनारे बसे मांझाकला गांव के बाहर बना नाला बाढ़ के पानी से उफना रहा है। नाले के किनारे सैकड़ों एकड़ में बोई गयी फसल पानी से लबालब हो गयी है। बाढ़ व कटान की सूचना पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने मांझा कला गांव का मुआयना किया और नाले के ऊपर से बह रहे पानी से लबालब किसानों के खेतों को देखा।


गांव वासी बजरंगी यादव, ज्वाला प्रसाद, दिलीप यादव, शंकर यादव ने बताया नाले का पानी उफनाने से धान, गन्ना आदि फसलें पानी से लबालब है। पानी ज्यादा समय तक रुका रहा तो फसल को भारी नुकसान होगा। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है, फसल पानी से घिरी है, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed