फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   स्कूल चलो अभियान आज से, व्हाट्सअप पर होगी रिपोर्ट

स्कूल चलो अभियान आज से, व्हाट्सअप पर होगी रिपोर्ट

Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान आज से, व्हाट्सअप पर होगी  रिपोर्ट
स्कूल चलो अभियान आज से, व्हाट्सअप पर रिपोर्टिंग
विज्ञापन

नए सत्र के लिए स्कूलों का टाईमिंग सरकुर्लर जारी
सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शनिवार से नया सत्र शुरू होगा। इसके लिए स्कूलों का टाइमिंग सरकुर्लर जारी किया गया। स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। बच्चों को चिंह्नाकित करने के साथ नामांकन व पंजीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से बच्चों को प्रेरित करने के लिए खूब पढ़ो-आगे बढ़ो और स्कूल चलो अभियान का नारा बुलंद किया जाएगा।
समय से स्कूलों के खुलने और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज के लिये बीईओ व एनपीआरसी की गठित टीमें लगायी जा रही है। टीमों को स्कूलों की स्थितियां व्हाट्सप के जरिए रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। बीएसए योगेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से नये सत्र के लिए स्कूलों का टाईमिंग सरकुर्लर जारी कर दिया गया है। सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी कर्मियों व शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
विज्ञापन

इनसेट
माध्यमिक स्कूलों में अंक पत्रों के वितरण पर जोर
डीआईओएस राजेश आर्या का कहना है कि माध्यमिक स्कूलों में शनिवार से छात्रों को हाईस्कूल और इंटरमीडियट के अंकपत्रों का वितरण कराने के साथ अन्य कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश लेने पर जोर रहेगा। विभाग की ओर अध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed