{"_id":"959328be859d840566a643a82dc61c30","slug":"42-thousand-more-than-two-days-left-in-the-board-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में दो दिन में 42 हजार से अधिक ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में दो दिन में 42 हजार से अधिक ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की इस वर्ष की हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार प्रथम पाली में हाई स्कूल संगीत वादन का एक मात्र प्रश्न पत्र एवं इंटर गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में इंटर की अरबी और फ ारसी केवल प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने श्री राम जानकी बालिका इंटर कालेज, परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षिकाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर तत्काल कार्यमुक्त कर दिया।
फैजाबाद मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक श्रीमती कमला सिंह चौहान ने अपने सचल दल के साथ आज प्रथम पाली के परीक्षा के दौरान फैजाबाद के श्री रामजानकी इंटर कालेज, राम नगर अमावासूफ ी और श्री रामजान की बालिका इंटर कालेज, रामनगर अमावासूफी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान श्री राम जानकी बालिका इंटर कालेज, परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षिकाओं की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। मंडलीय कंट्रोल रूम के मुताबिक फैजाबाद मंडल में अब तक कुल 42 हजार 410 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।
जिसमें हाईस्कूल के 22 हजार 979 और इंटर के 19 हजार 431 परीक्षार्थी है। इसमें जनपद फैजाबाद में हाईस्कूल के 7068 व इंटर के 5657, सुलतानपुर में हाईस्कूल के 4460, इंटर के 2639, बाराबंकी में हाईस्कूल के 3109, इंटर के 6208, अंबेडकरनगर में हाईस्कूल के 6516, इंटर के 4065 जबकि अमेठी में हाईस्कूल के 1826 और इंटर के 862 परीक्षार्थी शामिल हैं।