फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में अभी और बिछायी जाएगी 30.25 किमी पाइप लाइन

रामनगरी में अभी और बिछायी जाएगी 30.25 किमी पाइप लाइन

Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में अभी और बिछायी जाएगी 30.25 किमी पाइप लाइन
रामनगरी में अभी और बिछेगी 30.25 किमी. पाइप लाइन
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अमृत पेयजल योजना के दूसरे चरण में 30.25 किमी. पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पानी कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

16.24 करोड़ की इस योजना में रामनगरी के छूटे इलाकों में पाइप लाइन डाली जानी है जिसका बुधवार केा सांसद लल्लू सिंह व अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने जलकल विभाग अयोध्या में किया।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार रामनगरी को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तमाम योजनाओं पर काम चल रहा है।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि इस योजना से रामनगरी की पेयजल व्यवस्था में काफी हद तक सुधार होगा, अयोध्यावासियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं को मूर्तरूप देने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था नगर कार्य इकाई उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना का शुभारंभ हो चुका है। योजना में पाइप लाइन बिछाने सहित नए भूमिगत जलाशय नलकूप व सभी नलकूपों का ऑटोमाइजेशन होगा।


इससे लोगों को आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उद्घाटन अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, परमांनद मिश्र, पार्षद अनुज दास, पार्षद आलोक सिंह, आशीष मिश्र, सोमिल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed