फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में दीपोत्सव का नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने आएगी टीम

अयोध्या में दीपोत्सव का नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने आएगी टीम

Fri, 26 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में दीपोत्सव का नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने आएगी टीम
दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने आएगी गिनीज बुक की टीम
विज्ञापन

अयोध्या। रावण का वध कर भगवान राम-लक्ष्मण और माता सीता समेत पूरी सेना के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाने वाली दीवाली उत्सव इस बार तीन लाख दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड दर्ज करने को तैयार है।

पिछली बार पौने दो लाख दीप तो जले मगर ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ दर्ज नहीं हो पाया। यहां से भेजे गए डाटा को ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की टीम ने नहीं माना। इस बार डाटा संकलन करने टीम के सदस्य आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने दी। कहा कि टीम के सदस्यों ने 4 नवंबर को अयोध्या आने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार दीपोत्सव का शुभारंभ खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 फुट के दीपक को मशाल से जलाकर करेंगे। राम की पैड़ी परिसर में भव्य राम दरबार भी निर्मित किया जाएगा।

इस वर्ष तीन दिन 4 से 6 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की कवायद तेज हो गई है। दीपोत्सव के दौरान संपूर्ण रामनगरी में भगवान राम के अयोध्या लौटने का जीवंत माहौल हो ऐसा प्रयास शासन-प्रशासन स्तर पर किया जा रहा है।

इस बार दीपोत्सव में रामनगरी तीन लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड भी बनाएगी। इस वर्ष दीपोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। जो तत्काल रिकॉर्ड दर्ज कर प्रमाण पत्र देगी।

विदेशी रामलीला के साथ, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां तो होंगी ही साथ ही दीपोत्सव को दिव्य-भव्य रूप देने के लिए अन्य कई तरह के भी आयोजन होने जा रहे हैं। रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी सजाई जाएंगी।

राम की पैड़ी परिसर में भव्य राम दरबार निर्मित किया जाएगा। साथ ही राम की पैड़ी पर वाटर शो का आयोजन दीपोत्सव की शोभा बढ़ाएगा। इस बार दीपोत्सव के दौरान सरयू पुल से लेकर रामकथा संग्रहालय तक एल शेप में 16 प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।

इसे विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों द्वारा विद्युत सजावटों से आलोकित किया जाएगा। 11 हजार 655 लीटर सरसों के तेल से तीन लाख दीपकों को भी सरयू घाट, राम की पैड़ी परिसर में जलाया जाएगा।

दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम का 50 फुट ऊंचा कटआउट भी इस वर्ष बनवाया जा रहा है। विभिन्न वस्तुएं से बनने वाला कटआउट दीपोत्सव का आकर्षण होगा।

राम, लक्ष्मण और सीता यहां पुष्पक विमान हेलीकॉप्टर से विराजेंगे। पुष्पवर्षा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम, लक्ष्मण का तिलक, आरती का अगुवानी करेंगे।

इस दौरान गुब्बारे में निर्मित हवा में उड़ता जटायु सभी को आकर्षित करेगा तो वहीं राम के साथ वानर सेना भी होगी। यहीं पर भारत के विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां भी देंगे।

अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि दीपोत्सव में तीन लाख दीपक जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस वर्ष दीपोत्सव में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी जो तत्काल रिकॉर्ड दर्ज कर प्रमाण पत्र देगी।


यह टीम 4 नवंबर को अयोध्या पहुंच जाएगी। साथ ही श्रीराम व हनुमान जी का विशालकाय कटआउट आकर्षण का केंद्र होगा। विदेशी रामलीला, वाटर शो का भी आयोजन होगा। पूरे कार्यक्रम को त्रेतायुगीन मनाने के लिए छह हजार वालंटियरों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed