फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   40 celebrities honored with nation building award

40 हस्तियों को नेशन बिल्डिंग अवार्ड से नवाजा

Sat, 03 Oct 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
40 celebrities honored with nation building award
अयोध्या। सोशल एक्शन फॉर नेशन फाउंडेशन (सपना फाउंडेशन) की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में 40 हस्तियों को नेशन बिल्डिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, खेल, समाजसेवा व व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न हस्तियों को अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित व पद्मश्री मोहम्मद शरीफ ने संयुक्त रूप से अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित कहा कि जीवन में सरल होना बेहद कठिन होता है, जबकि कठोर होना बेहद सरल है। गांधी व शास्त्री जी ने अपनी सरलतम जीवनशैली से सभी को प्रभावित किया है। गांधी जी स्वयं में विशिष्ट थे। उन्होंने कहा कि अच्छे लोग प्रयास करते हैं, लेकिन परिणाम की चिंता नहीं करते हैं। समारोह अध्यक्ष पद्मश्री मोहम्मद शरीफ ने सभी को सर्वधर्म भाव पैदा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह संयोजक श्रीकांत द्विवेदी ने अतिथि स्वागत व राष्ट्रीय सलाहकार अनूप मल्होत्रा ने संस्था परिचय प्रस्तुत किया। इससे पूर्व समारोह का आरंभ मां सरस्वती, महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्था अध्यक्ष डॉ. स्वदेश मल्होत्रा, संयोजक श्रीकांत द्विवेदी, सचिव भारती वैश्य, अनूप मल्होत्रा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। कवियत्री पूजा यक्ष ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह कोर कमेटी सदस्य डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी व बृजेंद्र कुमार दुबे को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जनार्दन पांडेय, डॉ. मंजूषा मिश्रा, डॉ. प्रियंका तिवारी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मो. सईद, पंकज श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र वैश्य, गौरव सिंह, शिवकरन सिंह, उत्तम बंसल, विवेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed