{"_id":"61575ac98ebc3e6248567a89","slug":"340-benefited-in-the-disabled-benefit-camp-faizabad-news-lko5981976141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग हितार्थ शिविर में 340 हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग हितार्थ शिविर में 340 हुए लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अशोक सिंघल फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित पांच दिवसीय शिविर में कुल 340 दिव्यांग लाभान्वित हुए। शिविर का समापन शुक्रवार को संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने किया।
इस दौरान भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक देवेंद्रराज मेहता ने शिविर की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी मे दिव्यांगों की सेवा कर मन प्रसन्न है।
उन्होंने एलान किया कि अब हर साल अयोध्या में शिविर लगाकर सेवा का कार्य करेंगे। अशोक सिंघल फाउंडेशन एवं एम-2 के फाउंडेशन व महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वाधान में संचालित पांच दिवसीय शिविर में 340 दिव्यांग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि शिविर में दिव्यांगों की सेवा करने का जो अवसर संस्था ने दिया वह अत्यंत ही सराहनीय है।
शिविर में 38 कृत्रिम हाथ, 116 कृत्रिम पैर, 37 कैलिपर, 60 कान की मशीन, 100 वैशाखी, 25 व्हील चेयर व 25 तिपहिया साइकिल वितरित की गई।
शिविर में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, मुुरादाबाद, बरेली, लखीमपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, रायबरेली सहित अन्य जनपद के लाभार्थी शामिल हुए।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, सिंहल फाउंडेशन के फाउंडर ट्रस्टी महेश भागचंदका, राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा, शिविर के व्यवस्थापक मनोज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।