फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   16 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े 50 नकलची

16 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े 50 नकलची

Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
16 हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े 50 नकलची
16 हजार ने छोड़ी अवध विवि की परीक्षा, पकड़े 50 नकलची
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि की मुख्य परीक्षाएं शुरू हुए एक सप्ताह का समय बीत गया है। विवि के अधिक छात्र संख्या वाले विषयों की परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। अब तक 16 हजार से अधिक परीक्षार्थियों परीक्षा छोड़ दी है।

साथ ही महाविद्यालयों के औचक निरीक्षण में 50 नकलची पकड़े गए हैं। सभी अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की है।

हालांकि परीक्षा के शुरू होने के साथ सचल दलों की मनमानी व केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा सही ढंग से कार्य न करने की बातें सामने आई हैं। अवध विवि की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से 399 केंद्रों पर शुरू हुई हैं। इस बार परीक्षा ऑडियो युक्त सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है।
विज्ञापन


इस बार 5 लाख एक हजार 61 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। विवि प्रशासन ने नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए अपनी अलग से व्यवस्था कर रखी है। विवि ने इंटरनेट के माध्यम से सभी विवि की परीक्षा को अपने कंट्रोल रूम में लाइव रखने की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। विवि का दावा है कि अपनी विशेष व्यवस्थाओं के चलते नकल को रोकने में काफी सहायता मिली है। परीक्षा केंद्र लाइव होने से महाविद्यालयों पर नकेल कसने में मदद मिली है।

विवि प्रशासन का मानना है कि नकल के भरोसे परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में परीक्षा छोड़ रहे हैं। मात्र एक सप्ताह की परीक्षा में 16 हजार 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

पहले दिन की परीक्षा में 963, दूसरे दिन की परीक्षा में 1419, तीसरे दिन की परीक्षा में 2702, चौथे दिन की परीक्षा में 1756, पांचवें दिन की परीक्षा में 4506 व छठे दिन की परीक्षा में 4655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया है।

विवि प्रशासन का दावा है कि सचल दलों ने प्रतिदिन 80 से अधिक केंद्रों का निरीक्षण कर 50 नकलचियों को रंगे हाथ दबोचा है। हालांकि कई एक महाविद्यालयों ने सचल दल पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

विवि प्रशासन का कहना है कि ऐसे सचल दलों के सदस्यों को हटा दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों के बारे में भी इसी प्रकार की बातें सामने आई हैं। इस पर विवि प्रशासन खोजबीन कर रहा है।


अवध विवि अयोध्या के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि अवध विवि की मुख्य परीक्षाओं में अब तक 16 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। साथ ही 50 नकलचियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

यह नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा का परिणाम है। सचल दलों संबंधी कुछ शिकायतों पर कार्रवाई हुई है। आगे भी अगर शिकायतें मिलती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed