{"_id":"5b8acdae42c792465f7d005a","slug":"31535823278-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रधानमंत्री के सपनों की योजना : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट पेमेंट्स बैंक प्रधानमंत्री के सपनों की योजना : सांसद
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ शनिवार को प्रधान डाकघर में सांसद लल्लू सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के स्वप्नों की योजना है, जिसे धरातल पर लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। डाक विभाग के इस योजना से लैस हो जाने से देश के लगभग एक लाख 55 हजार सेवा केंद्रों पर आम जनमानस को बैंकिंग सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य ध्यान इस बात पर था कि इस योजना से देश के हर नागरिक को घर बैठे बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग बिना किसी भेदभाव के मिल सके। जनधन खातों से प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिक को बैंकिंग से जोड़ा।
उसी कड़ी में डाक विभाग को बैंकिंग से लैस करके देश भर के लगभग तीन लाख से अधिक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक के कार्यबल के माध्यम से किसी भी स्थान पर या घर बैठे ही डोर-टू-डोर बैंकिंग की सुविधा मिल सकेगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर फैजाबाद मंडल जेबी दुर्गापाल ने कहा कि इस योजना से देश का प्रत्येक नागरिक किसी निकट के डाकघर में या अपने पोस्टमैन अथवा ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करके खाता खुलवा सकता है और कहीं से भी जमा-निकासी कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये योजना विविध माध्यम जैसे काउंटर सेवा, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर के माध्यम से इस्तेमाल की जा सकेगी। आईपीपीबी के अंतर्गत खुले खाते से ग्राहक किसी भी बैंक से देश के किसी भी कोने से लेनदेन कर सकते हैं।
डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से कोई भी नागरिक मात्र अपने आधार और पैन से स्वयं भी खाता खोल सकता है और व्यावसायिक कार्य करने वालों के लिए विशेष तौर पर मर्चेंट अकाउंट खोलने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, आईपीपीबी के वरिष्ठ प्रबंधक वैभव वर्धन सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अधिवक्ता बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।