फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामचरित मानस राम ही नहीं जन-जन की कथा है: मंदाकिनी रामकिंकर

रामचरित मानस राम ही नहीं जन-जन की कथा है: मंदाकिनी रामकिंकर

Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रामचरित मानस राम ही नहीं जन-जन की कथा है: मंदाकिनी रामकिंकर
अयोध्या। रामनगरी में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का उल्लास छाया है। विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रामायणम आश्रम में दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकरजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि रामचरित मानस केवल राम की ही नहीं जन-जन की कथा है। आज जब रामजन्मभूमि को लेकर विवाद है। ऐसे में युगतुलसी पंडित रामकिंकर जी ने अपने ग्रंथ के माध्यम से प्रमाणित किया है कि अयोध्या ही राम की जन्मभूमि है। रामनगरी के अन्य मंदिरों में भी गुरुपूर्णिमा पर्व को लेकर कथा, प्रवचन, अनुष्ठानों की धूम है, गुरुपर्व 27 जुलाई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीरामकिंकर सम्मान समारोह 26 को
अयोध्या। श्रीरामायणम आश्रम अयोध्या में हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी 26 जुलाई को श्रीरामकिंकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। गुरुपूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। ये जानकारी देते हुए दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकरजी ने बताया कि गुरूपूर्णिमा महोत्सव श्रीरामकिंकर चेतना पर्व के रूप में मनाया जाएगा। 23 से 25 जुलाई तक स्वंयवर लॉन फैजाबाद में सांयकाल 6.30 से 8 बजे तक श्रीरामकथा की सुधावृष्टि मंदाकिनी रामकिंकर के श्रीमुख से होगी जिसमें संपाती का संदेश कथा प्रसंग का भक्त श्रवण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed