{"_id":"5b06fe274f1c1ba66e8b4677","slug":"31527184935-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाईपट्टी को सिविल एयरपोर्ट बनाने की शुरू हुई पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाईपट्टी को सिविल एयरपोर्ट बनाने की शुरू हुई पहल
Updated Thu, 24 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई पट्टी को सिविल एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश
फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद हवाई पट्टी को सिविल एयरपोर्ट के रुप में विकसित करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से दिल्ली मेें मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका प्रस्ताव तैयार करके उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ मौजूद रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि सांसद से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में शुरू करने के लिए प्रस्ताव को जल्द से जल्द प्रस्तुत किया जाए। जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि अयोध्या से शीघ्र हवाई यात्रा शुरू करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।