फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   समस्या निस्तारण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा

समस्या निस्तारण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा

Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
समस्या निस्तारण को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा
संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों का हंगामा
विज्ञापन

फैजाबाद। समस्या निस्तारण को लेकर 10 दिनों से धरना दे रहे बहुजन किसान दल के लोगों ने बुधवार को तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सत्ता दल के एक नेता के दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बाहर किया गया। जबकि प्रशासन के अफसर समस्या के निस्तारण का हवाला दे रहे थे।

मिल्कीपुर पहुंचे कमिश्नर मनोज मिश्र ने निस्तारण के बारे में फोन से जानकारी ली। जन सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने अफसरों से कहा कि धैर्यपूर्वक शिकायतकर्ता को सुने और संवेदनशील ढंग से उसका निस्तारण कराएं। जिले में 319 में से 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


समाधान दिवस में उस समय असहज स्थिति हो गई जब तिकोनिया पार्क में धरना दे रहे बहुजन किसान दल के लोग एकाएक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में दाखिल हो गए। दल के जिलाध्यक्ष फूल चंद यादव का कहना है कि 14 सूत्री मांगों को लेकर वह लोग 10 दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अफसर सुनने तक नहीं आया तो मजबूरन उन्हें तहसील में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता दल के एक कद्दावर नेता के दबाव में तहसील प्रशासन और पुलिस ने इनायतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम भुलावन पाठक के दरवाजे पर गेट लगवा दिया। दीवार गिरवा दी, खड़ंजा लगवाया जा रहा। दिवस में हंगामे पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई और दल के कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद समाधान दिवस की कार्रवाई आगे बढ़ सकी।

सिटी मजिस्ट्रेट सीएल मिश्र ने बताया कि समस्याओं को लेकर दल के लोग पहुंचे थे। समस्या के बारे में एसडीएम बेहतर बता सकते हैं। दिवस में ग्राम टंडौली के लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3300 केवी के लाइन खेत के बीचों बीच में जा रही है। जिससे निर्माण कार्य कराने में बाधा दूर कराने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय को बुलाकर निराकरण के लिए दिया।

मुरलीधर चतुर्वेदी ने शिकायती पत्र देकर बहू बेगम मकबरा व गुलाबबाड़ी परिसर के अंदर व उसके आसपास हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट व पुरातत्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। मोके पर सीएमओ अशोक कुमार गुप्त, तहसीलदार मनोज सिंह, परियोजना निदेशक एके मिश्र, डीडीओ हवलदार सिंह, डीपीआरओ सभाजीत पांडेय आदि थे।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक दिवस में कुल 84 शिकायतें आई इसमें पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। दिवस की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी ने की। इस मौके पर तहसीलदार विनीत गुप्त, सीओ रुचि गुप्ता, एसडीओ विद्युत विवेकानंद मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कुल 52 शिकायतें आई। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी प्रशासन एक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में कुल 51 शिकायतें आई इनमें से तीन का मौके पर निस्तारित कर दिया गया।


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम मिल्कीपुर अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस में कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र और डीआईजी ओंकारनाथ ने पहुंचकर शिकायत कर्ताओं के प्रार्थना पत्र देखे। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा पहले करा दिया गया था उन शिकायतकर्ताओं से कमिश्नर फैजाबाद मनोज कुमार मिश्र ने दूरभाष पर बात कर निस्तारित मामले की जानकारी ली। इस मौके सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed