फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या-फैजाबाद के उद्यानों को चमकाएगी सरकार- वनमंत्री

अयोध्या-फैजाबाद के उद्यानों को चमकाएगी सरकार- वनमंत्री

Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या-फैजाबाद के उद्यानों को चमकाएगी सरकार- वनमंत्री
अयोध्या-फैजाबाद के उद्यानों को चमकाएगी सरकार : वनमंत्री
विज्ञापन

अयोध्या। वन, उद्यान और पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या-फैजाबाद के सभी उद्यानों को चमकाने व व्यवस्थित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वन विभाग से जुड़े पार्कों की मंडल में निगरारी वन संरक्षक और उद्यान विभाग के पार्कों को मंडलीय अधिकारी देखेंगे। कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ योगी सरकार खड़ी है।
वन मंत्री रविवार सुबह 10 बजे यहां रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कनक भवन और हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन और हवन किया। हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन महंत रमेश दास से आशीर्वाद लिया। पुजारी रमेश दास व राजू दास ने पूजन-अर्चन कराया। बाद में कारसेवकपुरम् भी गए, जहां विहिप नेताओं से मुलाकात की। वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या व फैजाबाद में कई उद्यान हैं जो जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। इनका सौंदयीकारण किया जाएगा। डीएफओ को पंचकोसी व चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर पौधरोपण करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा प्रदान करने जा रही है। साथ ही साथ बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित किए जाने को लेकर टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

वनमंत्री ने बाबा राम रहीम के मुद्दे पर कुछ कहने से इन्कार कर दिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोले कि योगी जू के शासन में कानून व्यवस्था बेहतर है। अपराधी जेल में जा रहे हैं या प्रदेश छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इस दौरान नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, वन संरक्षक ओपी सिंह, डीएफ ओ डॉ आरके सिंह, भाजपा के जिला विस्तारक ए पटेल, मंडल अध्यक्ष हरभजन गौड़, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, दिनेश, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने थाना कैंट क्षेत्र स्थित गुप्तारघाट में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समाप्त होने के बाद बीमारियां फैलने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। सरकार इसको लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इस जिले की कई स्वयंसेवी संस्था भी राहत के कार्यों में लगी हैं। नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि राहत के कार्य बाढ़ के पहले से ही प्रारम्भ हो गए थे। बाढ़ पीड़ितों को माह में चार बार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, ़ऋषिकेश उपाध्याय पिंटू, अभिषेक मिश्रा, अरविंद सिंह, दिवाकर सिंह, हरभजन गौड़, अमीरचंद जायसवाल, परमानंद मिश्रा, दिनेश मिश्र, उमाशंकर सिंह मुन्ना, रोहित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed