{"_id":"597b7fa14f1c1b95478b4708","slug":"31501265825-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवास करते नहीं, बन गया निवास प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवास करते नहीं, बन गया निवास प्रमाणपत्र
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर तहसील से जारी हुआ फर्जी सर्टिफिकेट
फैजाबाद। बीकापुर तहसील क्षेत्र के तोरोमाफी के रहने वाले राजेश कुमार के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी किया गया है। एसडीएम ने इसकी जांच कराई तो वह वहां निवास करते नहीं पाए गए। अब एसडीएम ने उनको अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
बताया गया है कि आवेदन क्रमांक 16470020118796 के क्रम में जारी निवास प्रमाण पत्र संख्या 475162020685 की जांच कराई गई। इस जांच के बाद निवास प्रमाण पत्र निरस्त करने से पूर्व राजेश कुमार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए 10 जुलाई को नोटिस जारी किया गया।
इस नोटिस को तामीला के लिए तहसीलदार बीकापुर को भेजा गया था। तामिलाकर्ता ने जो रिपोर्ट दी है कि राजेश पुत्र सती प्रसाद इस पते पर निवास नहीं करते है। एसडीएम ने बताया कि 16 अगस्त के पूर्व वादी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद निवास प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।