{"_id":"610ec8518ebc3e7b890c2aa0","slug":"309-absent-in-university-main-exam-faizabad-news-lko590362033","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 309 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 309 अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में शनिवार को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने सुल्तानपुर जनपद के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। दोनों पालियों की परीक्षा में 309 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
प्रथम पाली की परीक्षा में कुलपति ने केएनआई कॉलेज एवं राणा प्रताप महाविद्यालय का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था को परखा। कुलपति ने केएनआई केंद्र का निरीक्षण करते समय परीक्षा व्यवस्था की शुचिता बनाये रखने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल में परीक्षा कराने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त परीक्षा संचालन में निरीक्षकों से जानकारी प्राप्त की।
दूसरी तरफ राणा प्रताप महाविद्यालय, सुल्तापुर का भी औचक निरीक्षण किया। परीक्षा कक्ष में जाकर छात्रों से परीक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए कोविड के संबंध में दिए गए निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करने का निर्देश दिया। उसके बाद केंद्र का सघन निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरे के संचालन की पड़ताल की। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुचिता के साथ हेती मिली।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयके मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विवि की मुख्य परीक्षा 383 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र व द्वितीय पाली में गणित एवं चित्रकला तथा बीएससी अंतिम वर्ष की गणित एवं माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षा हुई। मुख्य परीक्षा में 13 हजार 896 परीक्षार्थियों में से 309 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।