फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   30 beds reserved for post Covid patients in medical college

पोस्ट कोविड मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज में 30 बेड आरक्षित

Sat, 05 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
30 beds reserved for post Covid patients in medical college
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में कोरोना के पुराने मरीजों के इलाज के लिए अलग से तीस बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जाएगा। वहीं, डे-केयर सर्जरी के बाद अब नॉन कोविड मरीजों के बड़े ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से जुड़े अस्पताल को कोविड एल-2 हॉस्पिटल की श्रेणी में रखा गया है। अब तक यहां सिर्फ कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता था। बीते माह से सामान्य मरीजों के लिए भी ओपीडी सेवाएं बहाल की गईं। साथ ही एक दिन में हो सकने वाले छोटे ऑपरेशन के लिए मरीजों को भर्ती सेवा भी शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इधर, ओपीडी में कोरोना से निजात पाने के बाद भी फेफड़े, चेस्ट सहित अन्य दिक्कतों से जूझ रहे लोगों की आमद बढ़ने पर ऐसे मरीजों के उपचार के लिए अलग से तीस बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके अलावा नॉन कोविड मरीजों के बड़े ऑपरेशन भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मरीजों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि अब तक डे-केयर सर्जरी की जाती थी, लेकिन अब बड़े ऑपरेशन करने की भी तैयारी है। किसी भी गंभीर मरीज को भर्ती करने से पहले होल्डिंग एरिया में रखकर इलाज किया जाएगा। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को संबंधित विभाग में भर्ती करके उपचार किया जाएगा। जबकि पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। बताया कि यहां से डिस्चार्ज होकर जा चुके कोरोना मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था और मजबूत बनाया गया है। यहां शिफ्टवाइज अलग से ड्यूटी लगाते हुए तीस बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed