{"_id":"60b27bc28ebc3ee42e232dee","slug":"29-more-positive-40-discharged-faizabad-news-lko580128756","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 और मिले पॉजिटिव, 40 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 और मिले पॉजिटिव, 40 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि, स्वस्थ होने के बाद 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 16240 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 644 रह गए हैं।
जिले में शनिवार को भी कोरोना संक्रमण को लेकर राहत रही है। प्राप्त हुई 3284 लोगों की रिपोर्ट में 29 मरीज संक्रमित पाए गए हैं और 4002 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। शनिवार को तारुन ब्लॉक के दुबौलिया गांव में एक साथ चार मरीजों के मिलने से हड़कंप रहा।
जबकि, रुदौली के ऐहार, हैरिंगटनगंज ब्लाक के पूरेगया में दो-दो मरीजों समेत नगर निगम क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, कंधारी बाजार, कैंट, हनुमतनगर, फतेहगंज, मोदहा, रामनगर, झारखंडी, बीकापुर के रामपुरभगन, कोछा, मसौधा ब्लॉक के गद्दोपुर, सीआरपीएफ कैंप, उसरू, पूरा ब्लॉक के अलावलपुर, सोहावल के रौनाही सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
कुल सक्रिय मरीजों में से 577 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 48, जगत हॉस्पिटल में दो, चिरंजीव हॉस्पिटल में दो, आनंद हॉस्पिटल में आठ, संजाफी हॉस्पिटल में चार व निर्मला हॉस्पिटल में तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। (संवाद)