{"_id":"637a739a863c3811f521c32f","slug":"2565-youths-of-five-districts-raced-to-become-agriveer-faizabad-news-lko658115840","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिवीर बनने के लिए पांच जिले के 2565 युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिवीर बनने के लिए पांच जिले के 2565 युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
अयोध्या। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में अग्निपथ योजना के तहत सेना में हो रही अग्निवीरों की भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 2565 युवाओं ने दौड़ लगाई। जबकि, 2307 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने से किनारा कस लिया। भर्ती प्रक्रियाएं व्यवस्थित रखने के लिए सेना व पुलिस के अधिकारी दिन भर मुस्तैद रहे।
सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तहत आयोजित इस भर्ती रैली में रविवार को प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संतकबीरनगर व सुल्तानपुर जिले के 4872 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सुबह से ही भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिसमें सभी पांच जिलों के 2565 युवा ही शामिल हुए।
सेना भर्ती कार्यालय अमेठी व स्थानीय सैन्य अधिकारियों की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थी दौड़, लंबी कूद, सीने की नाप समेत अन्य प्रक्रियाओं से होकर गुजरे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आज (सोमवार) को अंबेडकरनगर जिले के युवा भर्ती में प्रतिभाग करेंगे।