{"_id":"642094ee0f506c1abf0a4e44","slug":"24-hours-supply-water-will-climb-up-to-three-floors-faizabad-news-c-13-1-150678-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 24 घंटे आपूर्ति, तीन मंजिल तक चढ़ेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 24 घंटे आपूर्ति, तीन मंजिल तक चढ़ेगा पानी
Mon, 27 Mar 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आने वाले दिनों में अयोध्या के सभी वार्डों में 24 घंटे पानी आएगा। इतना ही नहीं पानी भी तीन मंजिल तक चढ़ेगा और इसकी गुणवत्ता भी काफी बेहतर होगी। अमृत योजना-2 के तहत पहले यह काम केवल सात वार्डों में ही होना था। मुख्य सचिव के निर्देश पर अब पूरे शहर में यह इंतजाम करने के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू हो गया है। 24 घंटे पेयजल सप्लाई की केंद्र सरकार की यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अयोध्या में सात वार्डों में पहले शुरू होगी क्योंकि इसके लिए 100 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
यह तय था कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा, किंतु पिछले दिनों मुख्य सचिव ने अयोध्या के सभी वार्डों में यह व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते अब जल निगम की नागर इकाई ने शहर में हर वार्ड का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर निगम से आबादी और भवनों आदि के आंकड़े लेकर एक संस्था के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
यह होगी इस योजना की खासियत
- बड़ी संख्या में बनेंगे ओवरहेड टैंक और नलकूप
- नए सिरे से बिछाई जाएंगी जीआई की पाइप लाइनें
- जहां भवन ज्यादा ऊंचाई पर हैं वहां लगेंगे बूस्टर पंप
- बल्क मीटर के जरिए पता लगाया जाएगा वाटर लॉस
- जगह-जगह लगेंगे क्लोरीन एनालाइजर, जनता खुद देख सकेगी गुणवत्ता
इन वार्डों में के लिए हो रहा टेंडर
अयोध्या धाम जोन के चार वार्ड रामकोट, मणिरामदास छावनी, मीरापुर, ऋणमोचन और अयोध्या कैंट जोन के महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और अवधपुरी कॉलोनी वार्ड। यहां 90 किलोमीटर जीआई पाइपलाइन बिछेगी।
विज्ञापन
वर्जन
इस योजना में पहले सात वार्डों को ही शामिल किया गया था जिसका टेंडर कराया जा रहा है किंतु अब पूरे शहर में यह व्यवस्था लागू करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद डीपीआर बनाई जाएगी।-अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त