फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   23 houses burnt in the village

गांव में धू-धू कर जले 23 मकान

Fri, 29 Apr 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
23 houses burnt in the village
गांव में जलते मकान। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाने की चौकी पूराबाजार के ग्रामसभा रामपुर पुवारी के धनई का पुरवा में शुक्रवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 23 परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निपीड़ित अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर आग केशवराम निषाद के घर में लगी। आग की लपटें तेज हवा के साथ इतनी तेज फैली कि  ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए कि आग बुझाने के लिए किधर जाएं। कुछ ही पलों में आग की चपेट में आए धनई का पुरवा के 23 मकान जलने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने अग्निशमन दल को फोन कर सूचना दी लेकिन जब दल पहुंचा तो देर हो चुकी थी। घरों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, चारपाई, चारा मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया उनमें केशवराम निषाद, मंशाराम, बुझारथ, विनोद, रामशंकर, तुलसीराम, जगराम, जगरनाथ, हरिश्चंद्र, सुरेश, रघुवीर, भगवानदास, वासुदेव, आशाराम, रामजनक, ओमप्रकाश, गया प्रसाद, राम बहादुर, राम कुमार, रामजीत, रामनयन, परशुराम, मिठाई लाल शामिल है। सभी अग्निपीड़ित निषाद परिवार के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed