{"_id":"6056322a8ebc3e8d2a114fb2","slug":"227-recruits-take-oath-of-service-faizabad-news-lko570563178","type":"story","status":"publish","title_hn":"227 रिक्रूटों ने देश सेवा की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
227 रिक्रूटों ने देश सेवा की ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर अयोध्या में शनिवार को ट्रेनिंग पूरी करने वाले रिक्रूटों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पास आउट हुए 227 रिक्रूटों ने मातृभूमि की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली। मेजर जनरल आईएम लांबा ने परेड की सलामी ली। नौजवानों की कदमों के साथ डोगरा रेजीमेंट के मिलिट्री बैंड ने अपनी मधुर धुन की छटा बिखेरते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मेडल प्रदान किया गया। ओवरऑल बेस्ट रिक्रूट का पुरस्कार टेकचंद को मिला। बेस्ट इन एकेडमिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रिक्रूट प्रिंस, बेस्ट इन इंडोरेंस में रिक्रूट अनमोल ठाकुर, बेस्ट इन वेपन फायरिंग में कौशल ठाकुर, ड्रिल में युगल किशोर, बेस्ट इन स्पोर्ट्स में हेमराज तथा बेस्ट इन पीटी में विशाल को मेडल प्रदान किया गया। मेजर जनरल आईएम लांबा ने आला दर्जे की ड्रिल व उच्चकोटि की टर्नआउट के लिए जवानों को शाबाशी दी।
परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की परिस्थिति चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में देश को आप जैसे होनहार सैनिकों की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पासआउट हुए जवान अपनी-अपनी यूनिट में पहुंचकर यहां सीखे हुनर का प्रयोग करते हुए अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने सभी रिक्रूटों को संकल्प दिलाया कि वह हमेशा भारतीय सेना की सर्वोत्तम सैनिक परंपरा को बनाए रखेंगे और रेजीमेंट का आदर्श वाक्य कर्तव्यमन्वात्मा अर्थात स्वयं से पूर्व कर्तव्य को अपना मार्गदर्शन बनाए रखेंगे।