फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   22 thousand volunteers staged 17 lakh lamps in 26 hours

22 हजार वालंटियर्स ने महज 26 घंटे में बिछाए 17 लाख दीप

Sun, 23 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
22 thousand volunteers staged 17 lakh lamps in 26 hours
अयोध्या-राम की पैड़ी पर दीयों से बनाया गया रामदरबार।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर्स ने शनिवार को राम की पैड़ी पर दीए लगाने के कार्य को अंतिम रूप दे दिया है। वालंटियर्स व अविवि के शिक्षकों में इतना उत्साह रहा कि उन्होंने दीप बिछाने के लिए निर्धारित 31 घंटों के सापेक्ष महज 26 घंटे में सभी 37 घाटों पर 17 लाख दीप लगा डाले। इस कार्य के लिए अविवि द्वारा करीब 22 हजार वालंटियर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे से दीपों की गणना घाट समन्वयकों की निगरानी में शुरू कराई गई। इसके उपरांत विश्वविद्यालय के गणना समिति के सदस्यों द्वारा बारी बारी से घाटों के दीयों की गणना की गई है। दोपहर तीन बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने अपने तरीके से इसकी गणना शुरू की।
विज्ञापन

राम की पैड़ी व सरयू के 37 घाटों पर करीब 17 लाख दीप बिछाने के लिए शुक्रवार को करीब पांच हजार वालंटियर्स ने काम शुरू किया था। शनिवार की सुबह 10 बजे तक सभी 22 हजार वालंटियर्स निर्धारित घाटों पर पहुंच गए। दीप बिछाने के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक कुल 31 घंटों का समय निर्धारित किया गया था। वालंटियर्स में उत्साह इतना था कि उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे तक महज 26 घंटे में दीप बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव के दिन 22 हजार वालंटियर्स के सहयोग से 17 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। वहीं दोपहर तीन बजे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम के सदस्यों द्वारा कैमरे से हर घाटों के दीयों की गणना प्रारंभ की गई, जो रात तक पूर्ण हो जाएगी। पहले यह गणना ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जानी थी लेकिन प्रशासन की अनुमति न मिलने पर ऐसा नहीं हो सका।
दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को दीपोत्सव के दिन सुबह 9 बजे से वालंटियर्स द्वारा 37 घाटों पर बिछाए गए 17 लाख दीए में तेल भरने के साथ बाती लगाकर देर शाम शासन द्वारा नियत समय पर प्रज्जवलित उन्हें किया जाएगा। सभी घाटों पर दीए लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों की निगरानी की जा रही है। घाटों पर दीपोत्सव पहचान-पत्र के बिना प्रवेशन ही दिया जा रहा है। उ

हर वालंटियर को 85 से 90 दीए जलाने का लक्ष्य
दीपोत्सव भव्य बनाने के लिए 16 गुणे 16 दीयों का 4687 ब्लाक बनाए गए हैं। प्रत्येक में 256 दीए लगाए गए है। सभी ब्लाकों को मिलकार कुल 12 लाख दीप लगाए गए हैं। शेष 5 लाख दीप अन्य तरीकों से घाट पर लगाए गए हैं। प्रत्येक वालंटियर को 85 से 90 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है।

अयोध्या-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीप।-संवाद

अयोध्या-राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीप।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed