फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डीआईजी ने दिए त्योहारों को सकुशल निपटाने के निर्देश

डीआईजी ने दिए त्योहारों को सकुशल निपटाने के निर्देश

Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने दिए  त्योहारों को सकुशल निपटाने के निर्देश
त्योहारों को लेकर बरतें सतर्कता
विज्ञापन

फैजाबाद। डीआईजी ओंकार सिंह ने मंगलवार को मंडलीय अपराध समीक्षा बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर सतर्कता, संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए।

कहा कि महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए और आरोपियों को कठोर दंड दिलाने के लिए आवश्यक पैरवी की जाए। डीआईजी ने पुलिसिंग पैट्रोलिंग को मजबूत करने और लूट व छिनैती की वारदातों पर अंकुश लगाने के के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने पुरस्कार घोषित अपराधी, पंजीकृत गैंग, माफिया, पशु तस्करों आदि पर काबू करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का प्रयास करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या, डकैती व लूट की वारदातों का खुलासा करने के लिए सीओ स्तर की टीम गठित की जाए। उन्होंने आगामी दिनों में पड़ने वाले त्योहारों पर पुलिस को सजग रहने के निर्देश दिए।


इस दौरान डीआईजी ने एंटी रोमियों अभियान की भी समीक्षा की। बैठक में एसएसपी फैजाबाद अखिलेश चौरसिया, एसपी सुल्तानपुर अनुराग वत्स, एसपी बाराबंकी वीरेंद्र श्रीवास्तव, एसपी अंबेडकरनगर विपिन मिश्र व एसपी अमेठी अनुराग आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed