{"_id":"5ae604dd4f1c1b46098b71e8","slug":"21525023965-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज कुमार होेंगे जिले के नए कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज कुमार होेंगे जिले के नए कप्तान
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मनोज कुमार होेंगे जिले के नए कप्तान
फैजाबाद। शासन ने रविवार शाम को जिले में तैनाती के दौरान एसएसपी से डीआईजी हुए सुभाष सिंह बघेल को आखिरकार स्थानांतरण हो ही गया। इनको डीआईजी सुरक्षा बनाकर मुख्यालय लखनऊ बुलाया गया है। जबकि जिले के नए एसएसपी के रूप में फिरोजाबाद में तैनात मनोज कुमार कमान संभालेंगे। एसएसपी बघेल ने 30 मई 2017 को सुभाष सिंह बघेल ने जिले की कमान संभाली थी। जिले में उनका कार्यकाल लगभग 11 माह रहा। भाजपा सरकार में उनकी विधायकों से खूब पटी, मगर सांसद लल्लू सिंह से नाराजगी बनीं रही। कार्यकाल के दौरान कई बड़े हत्याकांड, गैंगरेप व कानून व्यवस्था कोे चुनौती देने वाली घटनाएं हुईं, मगर सभी में पुलिस ने तत्परता से आरोपियों को ढूँढ निकाला। बघेल काम सख्त मगर, मिलनार व मधुर स्वभाव के थे। नए नियुक्त एसएसपी मनोज कुमार वर्ष 2006 के आईपीएस बैच के अधिकारी हैं। मौजूदा समय में यह फिरोजाबाद में तैनात है। आईपीएस होने के साथ मनोज कुमार एमबीबीएस व एमडी भी किए हुए है। यह 22 नवंबर 2017 से एसएसपी फिरोजाबाद का कार्य देख रहे थे।