फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5 हजार 977 युवकों ने लगाई सेना भर्ती में दौड़

5 हजार 977 युवकों ने लगाई सेना भर्ती में दौड़

Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
5 हजार 977 युवकों ने लगाई सेना भर्ती में दौड़
फैजाबाद। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में सेना भर्ती के दौरान शनिवार को दो मुन्ना भाई पकड़े गए। दोनों युवक अपने ही गांव के अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने पैसा लेकर दौड़ पास कराने की बात कबूली है। दोनों ही दौड़ पास करने के बाद फोटो स्क्रीनिंग में पकड़े गए। सेना ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


सेना भर्ती के छठवें दिन सुबह अंबेडकरनगर व प्रतापगढ़ के अभ्यर्थियों की दौड़ के बाद रेस पासिंग एरिया में एडमिट कार्ड पर लगी फोटो की मिलान की गई। इस दौरान युवक पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पूछताछ की गई। उसने एडमिट कार्ड पर लगी फोटो को अपनी पुरानी फोटो बताया। इसके बाद शक दूर नहीं होने पर उसे थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की सख्ती के बाद युवक ने जुर्म स्वीकार लिया।

अमेठी सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने कहा कि पकड़ा गया आरोपी आशीष कुमार निवासी गांव बेला थाना भीटी जनपद अंबेडकरनगर का है।

युवक ने बताया कि उसने गांव के सुधीर कुमार के स्थान पर दौड़ में भाग लिया था, इसके लिए उसे पैसे मिले थे। दूसरा आरोपी सतीश यादव निवासी गांव बेला थाना भीटी जनपद अंबेडकरनगर भी बार कोड स्क्रीनिंग के दौरान सैन्य कर्मियों के हत्थे चढ़ा।

सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने बताया कि एडमिट कार्ड पर लिखे पते के आधार पर जांच की जा रही है।

दौड़ में फेल होने पर अभ्यर्थी का हंगामा
शनिवार सुबह दौड़ में फेल होने पर एक अभ्यर्थी ने हंगामा मचा दिया और चिल्लाने लगा। प्रतापगढ़ के सौराई, सैफाबाद के रहने वाले नीलेश कुमार मिश्रा ने दौड़ में पास होने की बात कह हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद कर्नल वीटीके राजू ने उसे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई, जिसमें वह फेल होने वाले 16 अभ्यर्थियों के पीछे दिखा। उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

युवकों ने ट्रेन में की चेन पुलिंग
बीकापुर। सेना भर्ती में शामिल होने जा रहे युवकों ने प्रयाग से फैजाबाद जा रही पैसेंजर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे खजुराहट रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया।

प्रतापगढ़ से खजुरा हट के बीच में युवकों ने कई बार चेन पुलिंग करके जगह-जगह ट्रेन रोक दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह समझाकर स्थिति नियंत्रण में किया और ट्रेन को रवाना कराया। उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने शरारत की थी।

दौड़ में पास हुए चार हजार युवक
फैजाबाद। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर स्थित लालकुर्ती के फुटबॉल ग्राउंड पर चल रही सेना भर्ती के छठवें दिन शनिवार को अंबेडकरनगर व प्रतापगढ़ जनपद के 5 हजार 9 सौ 77 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।


इसमें 4 हजार 50 अभ्यर्थी पास हुए। 8 हजार 7 सौ 83 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। रविवार को अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।

इसमें प्रतापगढ़ के शेष व रायबरेली के चार तहसील के 9 हजार 2 सौ 33 युवा अपना दमखम दिखाएंगे। अमेठी सेना भर्ती के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि सेना भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट में जाति प्रमाण पत्र देना आवश्यक है। इसका जिक्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में किया गया है।

इसके बावजूद कुछ सामान्य जाति के अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र नहीं ला रहे हैं, जिन्हें दौड़ के बाद डाक्यूमेंट चेक के दौरान रिजेक्ट कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed