{"_id":"59c2a2cc4f1c1bb4688b5a24","slug":"21505927884-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फर्जी स्कूल पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फर्जी स्कूल पकड़े
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। बुनियादी शिक्षा के नाम पर नगर में चल रहे 40 फर्जी स्कूलों का खुलासा हुआ है। इसमें 15 स्कूलों को बंद कराने के दावे किए गए हैं।
बीएसए ने 11 ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों से फर्जी स्कूलों की संशोधित सूची समेत कार्रवाई का विवरण तलब किया है। इसे लेकर शिक्षा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में फर्जी स्कूलों की बाढ़ सी आई हुई है। जहां देखिए, वहीं बगैर मानक व संसाधन के स्कूल चलते मिल जाएंगे। यहां बच्चों से महंगी फीस के साथ शोषण के तमाम मामले भी आते रहते हैं।
लेकिन शिक्षा माफियाओं के रसूख के कारण कार्रवाई नहीं होती। योगी सरकार ने नियम विरुद्ध स्कूलों पर सख्ती के आदेश दिए तो अब इसका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र फैजाबाद-अयोध्या में 40 फर्जी स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में पकड़े गए हैं। यहां नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाएं बेरोक-टोक चलती हैं।
बीएसए के मुताबिक इनमें 15 स्कूलों को बंद कराया जा चुका है। नगर शिक्षाधिकारी को बाकी बचे 25 स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए अमिता सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में 40 फर्जी स्कूल मिले हैं। इसमें 15 को बंद कराया गया है। बाकी 11 ब्लॉकों के खंड शिक्षाधिकारियों से फर्जी स्कूलों की सूची तलब की गई है।
यह है कार्रवाई का नियम
आरटीई नियमावली के तहत फर्जी स्कूल पकड़े जाने पर उसके संचालक आदि पर संबंधित थाने में शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट दर्ज करानी होगी। जिस दिन से उसके फर्जी रूप से पकड़े जाने का सबूत मिलता, उसी दिन से जुर्माना लगाया जाना चाहिए। हालांकि, खंड शिक्षाधिकारी इससे बचते हैं। सिर्फ नोटिस देकर इतिश्री कर लेते हैं। इसीलिए इन पर फर्जी स्कूलों के संचालन पर संरक्षण का आरोप लगता है।