फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बिना सड़क बनाए चार लाख रूपये भुगतान का आरोप

बिना सड़क बनाए चार लाख रूपये भुगतान का आरोप

Sun, 23 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिना सड़क बनाए चार लाख रूपये भुगतान का आरोप
सीडीओ ने दिया जांच का आदेश, मामला सांसद निधि की सड़क का
विज्ञापन

सोहावल (फैजाबाद)। बिना सड़क बनाए ही चार लाख रुपये के भुगतान कराए जाने का आरोप है। शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्ता ने इसकी जांच का आदेश दिया है। यह सड़क राज्य सभा सांसद विनय कटियार की निधि से स्वीकृत की गई थी।

विकास खंड के चिरैधापुर में सांसद निधि से वित्तीय वर्ष 2013-14 में 4 लाख 17 हजार के बजट से दो सड़कों को बनाने का ठेका हुआ। इसमें 150 मीटर इंटरलॉकिंग और 300 मीटर खड़ंजा लगना था। आरोप है ठेकेदार देवराज वर्मा ने विभागीय कर्मचारियों से मिलीभगत कर धन का भुगतान ले लिया लेकिन इंटरलॉकिंग कराया ही नहीं।
विज्ञापन


खड़ंजा भी पीले ईंटों से लगवाए जाने का आरोप है। गांव के रहने वाले राम किशोर वर्मा ने शिकायत तहसील दिवस और डीएम से की तो तीन बार जांच की गई लेकिन हर बार शिकायत फर्जी बताई गई और आरोपी को ही सुना गया, शिकायत कर्ता बुलाए ही नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अवर अभियंता ने भी मामले में क्लीन चिट दे दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी से इसकी शिकायत की गई। तो सीडीओ ने मामले की जांच 10 दिन में करने का निर्देश डीआरडीए के सहायक अभियंता को दिया।


इधर शुक्रवार को ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग कराना शुरू किया तो ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच होने तक काम रुकवा दिया। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया ठेकेदार ने 10 दिनों तक कार्य न कराने व जांच में सहयोग करने का समझौता किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed