फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत समर्थकों में मारपीट

पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत समर्थकों में मारपीट

Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत समर्थकों में मारपीट
दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

मया बाजार (फैजाबाद)। मामूली बात को लेकर पूर्व व वर्तमान प्रधान व समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला व उसकी पुत्री सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर तीन के खिलाफ लूट तो दूसरे पक्ष की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट व हरिजन एक्ट का केस दर्ज कर लिया है ।

मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के तारगौहान सेमरिया गांव का है। पुलिस को दी गयी तहरीर में उक्त गांव निवासिनी शिव कुमारी पत्नी राम सजीवन ने आरोप लगाया है कि पति की गैर मौजूदगी में गांव के प्रधान राम चंदर सिंह सोमवार की शाम शराब के नशे में घर में घुस गए और आवास दिलाने की बातचीत करने के साथ ही अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


तभी अचानक बाहर गये पति भी आ गए, विरोध करने पर प्रधान अपने तीन अन्य समर्थकों के साथ आक्रामक हो गए और उनके पति व 10 वर्षीय बेटी प्रिया को जमकर मारापीटा। उक्त पक्ष पूर्व प्रधान रामप्रताप विश्वकर्मा का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की इस घटना में वर्तमान प्रधान रामचंदर सिंह व उनके सहयोगी रविन्द्र पाल तथा केदारनाथ सिंह को भी चोटें आई हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्राम प्रधान रामचंदर सिंह का आरोप है कि वह मया बाजार से घर जा रहे थे कि रास्ते में दीनापुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहले से घात लगाकर बैठे पूर्व प्रधान रामप्रताप विश्वकर्मा, राम सजीवन व रामलौट ने मारपीट कर उनसे सात सौ रुपए छीन लिए।


पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा कर प्रधान रामचंदर की तहरीर पर पूर्व प्रधान रामप्रताप विश्वकर्मा, राम सजीवन, रामलौट पर लूट तथा शिवकुमारी की तहरीर पर रामचंदर सिंह, केदारनाथ सिंह व रविन्द्र पाल के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर रुप से घायल केदारनाथ व राम सजीवन को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed