{"_id":"596e545b4f1c1ba93d8b47a8","slug":"21500402779-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, दो साईकिलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, दो साईकिलें जलीं
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कंधारी बाजार में मंगलवार दोपहर घटना
फैजाबाद। नगर कोतवाली के कंधारी बाजार में मंगलवार को दोपहर एक ट्रांसफार्मर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट में दो साईकिलें और एक कार भी आ गई। इससे यहां अफरातफरी मच गई और लोग आसपास की दुकानें बंद करने लगे।
फिलहाल, कार को हल्का नुकसान हुआ है, जबकि साईकिलें जलकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ट्रांसफार्मर में आग लगने पर जब तक लोग बुझाने के लिए कुछ समझ पाते और अग्निशमन विभाग को फोन किए, ट्रांसफार्मर तेज लपटों के साथ धू-धू कर जलने लगा।
आननफानन में सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी और उपकेन्द्र से विद्युत लाइन कटवाई गई। करीब 20 मिनट में अग्निशमन वाहन ने आकर ट्रांसफार्मर की आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि जेई को पहले ट्रांसफार्मर की जांच करके आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां ट्रांसफार्मर के निकट खड़ी साईकिलें व कार को हुए नुकसान को लेकर विभाग के अधिकारियों से मौखिक रुप से शिकायत की गई है।