फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   210 objections regarding UP board exam centers

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 210 आपत्तियां

Thu, 04 Feb 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
210 objections regarding UP board exam centers
अयोध्या। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हुए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण को लेकर जिले से करीब 210 आपत्तियां शिक्षा भवन में दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

इनके निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लेकर अंतिम सूची का अनुमोदन किया जाएगा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर में इस बार 85,580 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से परीक्षाओं की तैयारियों पर असर पड़ा। समय से केंद्र निर्धारण नहीं हो सका। इसकी वजह से अमूमन फरवरी माह में शुरू होने वाली परीक्षाएं, इस बार अधर में हैं। बोर्ड की ओर से 27 जनवरी को ऑनलाइन केंद्र निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें जिले के 128 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें सात राजकीय, 43 सहायता प्राप्त व 78 वित्त विहीन विद्यालय शामिल किए गए।
इन केंद्रों की सूची उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सार्वजनिक करते हुए केंद्रों पर आपत्ति आमंत्रित की गई। 30 जनवरी तक दी गई समय सीमा में 210 आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
इनमें सर्वाधिक 103 शिकायतें परीक्षा केंद्रों के बीच की दूरी को लेकर है। शिक्षा भवन के परीक्षा पटल प्रभारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 210 आपत्तियां विभिन्न मामलों में आई हैं। इनका निस्तारण परीक्षा समिति की बैठक में किया जाएगा। जिसके लिए जिलाधिकारी से समय मांगा गया है।

परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी की गई है। उन पर आपत्तियां भी आई हैं। शीघ्र ही निस्तारण करके अंतिम सूची के लिए बोर्ड को अनुमोदन किया जाएगा। -आरबी सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed