{"_id":"61bf76d05bc651219c0da8fe","slug":"21-hundred-devotees-read-hanuman-chalisa-faizabad-news-lko6097143198","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 सौ श्रद्धालुओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सौ श्रद्धालुओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा
विज्ञापन
भरतकुंड महोत्सव में हनुमान चालीसा का पाठ करती स्कूल की अध्यापिकाओं समेत छात्राएं
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा। भरतजी की तपोभूमि नंदीग्राम पर आयोजित भरतकुंड महोत्सव के चौथे दिन देर रात तक गीत संगीत की अविरल धारा बहती रही। दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों श्रद्धालु संगीत की धुन पर गोते लगाते रहे। रविवार दोपहर बाद राम भरत मिलाप मंदिर में हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा, जिसमें 21 सौ से अधिक हनुमान भक्तों ने नौ बार हनुमान चालीसा का स्मरण किया। रात्रि के रामलीला मंचन कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और उनके अनुज भरत जी के चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मोहक प्रस्तुति की।
रात्रि कालीन कार्यक्रम में रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित मथुरा और अयोध्या से आए रामलीला के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मोहक चित्रण किया। इसके पूर्व महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन अवध विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने किया। इसके बाद संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भेजी गई लखनऊ की कलाकार जाह्नवी पांडेय एंड टीम ने लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी।
मनमोहक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध कलाकार प्रतिमा यादव एंड टीम द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति और अयोध्या की नव्या द्वारा डांस, महेंद्र कुमार अंबेडकरनगर द्वारा लोकगीतों की विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सुभाष पांडेय और अध्यक्षता महंत परमात्मा दास ने किया। कार्यक्रम में विपिनेश पांडेय, अजय सिंह, भोलेंद्र गोस्वामी, रमाकांत द्विवेदी, विनय पांडेय, रमाकांत पांडेय, विनोद पांडेय, सत्य प्रकाश दूबे, अश्वनी तिवारी, न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र मौजूद रहे।