फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2017 people over 18 years old get vaccinated amidst enthusiasm

उत्साह के बीच 18 वर्ष से अधिक के 2017 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
2017 people over 18 years old get vaccinated amidst enthusiasm
अयोध्या। जिले में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की जोरदार शुरुआत हुई। पहले दिन जिले भर में 14 अस्पतालों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जहां उत्साह के साथ 2017 लोगों ने पहुंचकर टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण से उत्साहित युवाओं ने आमजन से भी मौका मिलते ही टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे टीकाकरण के अगले चरण में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने का मौका मिला है। पहले दिन इसके लिए जिले के 14 अस्पतालों में एक-एक सत्र आयोजित किए गए थे। जिला अस्पताल में लगे टीकाकरण सत्र में पहुंचकर सांसद लल्लू सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने टीकाकरण सत्र का शुभारंभ कराया। इसके बाद काफी उत्साह के साथ टीकाकरण कार्य दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

सभी सत्रों में टीके की खुराक लगवाने के लिए युवाओं की कझफी संख्या में भीड़ रही। दिन भर सकुशल संपन्न हुए टीकाकरण में उत्साह के साथ 87 फीसदी लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है। टीका लगवाने के बाद केंद्रों पर युवाओं ने इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण को ही कारगर अस्त्र माना है और हर किसी से मौका मिलने पर टीका लगवाकर सुरक्षित होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी केंद्रों पर पहले दिन 23 सौ लोगों को टीके की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2017 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में तीन सौ के सापेक्ष 269, जिला अस्पताल में 240 में से 210, राजकीय श्रीराम अस्पताल में दो सौ में से 188, सीएचसी सोहावल में 99, मसौधा में 183, पूरा बाजार में 107, मया बाजार में 217, मिल्कीपुर में 104, खंडासा में 80, हैरिंग्टनगंज में 83, तारुन में 90, बीकापुर में सौ, मवई में सौ व रुदौली में 187 लोगों ने टीकाकरण कराया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि देरशाम तक सभी केंद्रों पर टीकाकरण सकुशल संपन्न हुआ है। किसी भी व्यक्ति को टीका लगाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत सामने नहीं आई है। बताया कि यह अभियान सोमवार से शनिवार तक लगातार संचालित रहेगा। अधिक से अधिक लोग मौका मिलते ही टीकाकरण कराएं इस महामारी से स्वयं की सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed